राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने होली दहन के साथ साथ NPS की प्रतियां जलाई गयी
देहरादून।।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने नई पेंशन योजना की प्रति का होलिका के साथ दहन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर में रविवार को भी आंदोलन जारी रखा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आह्वान पर देशभर में कार्मिकों ने नई पेंशन योजना के काले कानून की होली जलाई। उन्होंने सरकार को संदेश दिया कि जिस प्रकार प्रहलाद को लेकर बैठी होलिका आग में जलकर भस्म हो गई थी, ठीक उसी प्रकार नई पेंशन योजना को क्रांति की आग भस्म कर - देगी। मोर्चा के महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी वर्षों तक दिन-रात देश की सेवा में जुटा रहता है, मगर सेवानिवृत्ति के बाद उसे नाम मात्र - की धनराशि वाली पेंशन पकड़ा दी जाती है। जिसमें एक हफ्ते का गुजारा भी होना संभव नहीं है।समाचारों को Google News पर देखने के लिए क्लिक करें :
मोर्चे - के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीसी पसबोला ने कहा कि
राष्ट्रीय केन्द्र एवं राज्य सरकार के 60 लाख एनपीएस कार्मिक कोरोना गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए सफल बनाया। ध्यान रहे NOPURF का एक मिशन पुरानी पेंशन है और आज पूरे देश मे हर जनप्रतिनिधि और अधिकारियौ तक हम अपनी बुलन्द आवाज पहुँचा चुके है थोड़ा प्रयास और बाकी है और विधान सभा चुनाव-2022 और लोक सभा चुनाव-2024 नजदीक है इससे पहले पुरानी पेंशन बहाली करनी होगी। वरना हम भी परिवार सहित बहिष्कार करेंगे नेताओ का।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश संयोजक मिलिन्द बिष्ट, डॉ०अजय चमोला, मंडलीय सचिव नरेश भट्ट, प्रान्तीय महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त, महिला उपाध्यक्ष देहरादून डॉ० शैलजा रोहिला, महिला उपाध्यक्ष पौड़ी अवन्तिका पोखरियाल, महिला उपाध्यक्ष हरिद्वार डॉ० रक्षा रतूड़ी, महिला उपाध्यक्ष ऊधमसिंहनगर डॉ० मंजू पाल आदि ने भी समस्त एनपीएस कार्मिकों के नेतृत्व में होलिका दहन के साथ-साथ एनपीएस दहन कार्यक्रम को सफल बनाया गयाहै।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें