संदेश

उत्तराखण्ड कैबिनेट समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैबिनेट समाचार : नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 06 फैसले लिए गए ।।web news।।

चित्र
नई सरकार के गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में 06 फैसले लिए गए। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इस संबंध में जानकारी प्रदान की। कैबिनेट बैठक में लिये गए फैसले इस प्रकार है 1. सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन सुनिश्चित करेगी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक इस्तेमाल द्वारा राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। 2. एक ओर युवाओं को शासकीय सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर युवाओं को उद्यमी बनाने हेतु स्वरोजगार के अवसर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। 3. वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुविधा हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ करने हेतु सरकार संकल्पित है। 4. सभी जनपदों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है। 5. महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। 6. दलितों एवं पिछड़े कमजोर वर्ग के उत्थान एवं उन्नयन के लिए सरकार संकल्पित है।

कैबिनेट के फैसले : आज उत्तराखंड कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, जाने खबर ।।web news।।

चित्र
आज कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। ◆ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा लिया गया गैरसैंण कमिश्नरी बनाने के फैसले को मंत्रिमंडल ने स्थगित किया है। ऐसा कर सीएम तीरथ ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। ◆देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा नाइट कफ्यू। ◆ देहरादून जिले के कालसी व चकराता को छोड़कर हरिद्वार व नैनीताल नगरपालिका क्षेत्र व नगरपालिका हल्द्वानी में कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के स्कूल आगामी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे । Mani यह भी पढ़े  ◆ ◆  Corona Update : उत्तराखंड के सिंगर पवनदीप राजन कोरोना पॉजिटिव ।।web news।। ◆◆ Corona update : उत्तराखण्ड में कोरोना के आज आये पाज़िटिव केस 748, जाने जिलेवार आज की रिपोर्ट ।web news।।</>