खेल दिवस :आज उत्तराखण्ड के लिए आयी खुशखबरी।।web news।।


निशानेबाज जसपाल राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड से राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोल्डन ब्वॉय के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान देहरादून निवासी विशेष भृगुवंशी को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले विशेष वर्तमान में देहरादून स्थित ओएनजीसी में कार्यरत हैं। विशेष कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का नेतृत्व कर देश को खिताब दिला चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि यह बेहद सुखद क्षण है। एक खिलाड़ी की यही तमन्ना होती है कि उसकी मेहनत का फल उसे मिले।

पहली बार वर्चुअल खेल दिवस पुरुस्कार वितरण समारोह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया जिसमे से 5 को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये गए। यह पहला मौका था जब यह पुरस्कार वर्चुअली प्रदान किए।

खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा

इस अवसर पर राष्ट्रापति ने कहा कि कोविड-19 के कारण खेल जगत पर विपरीत असर पड़ा है। भारत में भी इससे खेल की सभी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। राष्ट्रपति ने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की, कि खिलाड़ी और कोच, ऑनलाइन कोचिंग तथा वेबिनार के जरिये संपर्क में हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि सबके सामूहिक प्रयासों से भारत, खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्हों ने कहा कि भारत का लक्ष्यक- 2028 के ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में शामिल होना है और भारत निश्चित रूप से इस लक्ष्या को हासिल कर लेगा। देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएनबी आरसेटी ने डोईवाला ब्लाक के ग्राम रेशम माजरी में स्वरोजगार प्रशिक्षण का किया शुभारंभ ।।web news।।

#उत्तराखंड_मांगे_भू_कानून : सोशल मीडिया से उतर कर सड़कों पर आ रहे है युवा ।।web news।।

Independence Day : माटी, देहारादून के प्रांगण में 74वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया, ।।web news।।

Junyali : उत्तराखंड की पहली म्यूजिकल गुड़िया जुन्याली , जाने जुन्याली की पूरी कहानी ।।web news।।

Pahadi product : दिवाली धमाका पहाड़ी उत्पाद स्यारा बटै त्यारा घौर, पढे पूरी खबर ।।web news।।

चर्चा में है : भगवान सिंह धामी का कुमाउँनी कार्ड पढे पूरी खबर।।web news।।

Corona update : आज 5703 कोरोनावायरस संक्रमण के नए सामने आये, जाने जिलेवार रिपोर्ट ।।web news।।

जन जागरण अभियान समिति ने हरेला पर्व के अवसर पर बेबिनार का आयोजन किया ।।web news।।

Uttrakhand tourism : चम्बा के सौंदर्य दर्शन ।। web new ।।

Pahadi Product : मडुवे के रसगुल्लों से दिवाली में पहाड़ी रस्याण , पढे हिदेश ट्रस्ट की अनोखी पहल ।। web news uttrakahnd ।।