विश्व ओजोन दिवस : देहारादून में सामाजिक संस्थाओं ने कोविड-19 व ओज़ोन संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया।


कोविड-19 और ओजोन परत संरक्षण पर देहारादून शहर मे सामाजिक संस्थाओं ने जागरूकता अभियान चलाया है।

विश्व ओजोन दिवस (16 सितंबर ) के अवसर आज माटी, जैव विविधता संरक्षण और सामाजिक अनुसंधान संगठन, देहरादून ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के सहयोग से कोविड-19 और ओजोन परत संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।इस जागरूकता अभियान के दौरान तीनों संस्थानो के सदस्यगण शहर के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहे से होकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सदस्यों नें स्थानीय लोगों को कोविड-19 के बचाव हेतु क्या करे क्या न करे जैसे संदेश से लोगों को जागरूक किया। साथ ही साथ लोगों को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण ओज़ोन स्तर के संरक्षण हेतु उपायों से अवगत कराया। इस जागरूकता अभियान के दौरान, डॉ० गौरव शर्मा, कार्यालय प्रभारी, वैज्ञानिक 'ई', जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एन०आर०सी,, देहरादून, डॉ० हरीश सिंह, वैज्ञानिक 'ई', बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एन०आर०सी, देहरादून और डॉ० वी०पी० कुमार, माटी जैव विविधता संरक्षण और सामाजिक अनुसंधान संगठन, देहरादून के संस्थापक और वैज्ञानिक सहित तीनों संस्थानों के कर्मचारी व अधिकारिगण अपनी-अपनी टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थे।


माटी संस्था ने जन जागरूकता अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी

माटी संगठन, देहारादून ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए देहारादून शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर कोविड-19 बीमारी से बचाव संबन्धित पोस्टर, स्टिकर लगाया गया साथ ही कोविड-19 बीमारी से खुद को बचाने के लिए स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वेंडरों को इस बीमारी संबंधित सावधानियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। सदस्यों के द्वारा कोविड-19 महाबीमारी के बचाव के साथ – साथ ओज़ोन स्तर के संरक्षण हेतु उपायों की भी जानकारी दी गयी जिससे लोगों मे अपने पर्यावरण के बचाव के प्रति जागरूकता आ सके।

माटी संस्था के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

जन जगरुकता अभियान में माटी संस्था की ओर से जोखन शर्मा, डॉ० साधना अवस्थी, सुश्री प्रतीक्षा, सुश्री अनुप्रिया, सुश्री शेफाली, सुश्री श्वेता, सुश्री उर्वशी और श्री गौरव ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएनबी आरसेटी ने डोईवाला ब्लाक के ग्राम रेशम माजरी में स्वरोजगार प्रशिक्षण का किया शुभारंभ ।।web news।।

#उत्तराखंड_मांगे_भू_कानून : सोशल मीडिया से उतर कर सड़कों पर आ रहे है युवा ।।web news।।

Independence Day : माटी, देहारादून के प्रांगण में 74वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया, ।।web news।।

Junyali : उत्तराखंड की पहली म्यूजिकल गुड़िया जुन्याली , जाने जुन्याली की पूरी कहानी ।।web news।।

Pahadi product : दिवाली धमाका पहाड़ी उत्पाद स्यारा बटै त्यारा घौर, पढे पूरी खबर ।।web news।।

चर्चा में है : भगवान सिंह धामी का कुमाउँनी कार्ड पढे पूरी खबर।।web news।।

Corona update : आज 5703 कोरोनावायरस संक्रमण के नए सामने आये, जाने जिलेवार रिपोर्ट ।।web news।।

जन जागरण अभियान समिति ने हरेला पर्व के अवसर पर बेबिनार का आयोजन किया ।।web news।।

Uttrakhand tourism : चम्बा के सौंदर्य दर्शन ।। web new ।।

Pahadi Product : मडुवे के रसगुल्लों से दिवाली में पहाड़ी रस्याण , पढे हिदेश ट्रस्ट की अनोखी पहल ।। web news uttrakahnd ।।