This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

बुधवार, 2 सितंबर 2020

PUBG ban : भारत सरकार ने किए 118 एप्प बैन , पढे पूरी लिस्ट ।।web news।


भारत सरकार ने ने बुधवार को मोबाइल गेम पबजी समेत 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाया

चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने चीन के खिलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। इस बार भी कई चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार , सरकार ने पबजी समेत 118 अन्य मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है । भारत सरकार की तरफ से इससे पहले भी चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए गए थे. सरकार ने हाल ही में पहले 59 ऐप को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय ऐप TikTok भी शामिल था।बाद में सरकार ने 47 और ऐप को बैन किया था। सरकार ने इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है।


आज हुए 118 बैन सभी एप्स के नाम

1.    APUS Launcher Pro- Theme, Live Wallpapers, Smart
2.    APUS Launcher -Theme, Call Show, Wallpaper, HideApps
3.    APUS Security -Antivirus, Phone security, Cleaner
4.    APUS Turbo Cleaner 2020- Junk Cleaner, Anti-Virus
5.    APUS Flashlight-Free & Bright
6.    Cut Cut – Cut Out & Photo Background Editor
7.    Baidu
8.    Baidu Express Edition
9.    FaceU - Inspire your Beauty
10.    ShareSave by Xiaomi: Latest gadgets, amazing deals
11.    CamCard - Business Card Reader
12.    CamCard Business
13.    CamCard for Salesforce
14.    CamOCR
15.    InNote
16.    VooV Meeting - Tencent Video Conferencing
17.    Super Clean - Master of Cleaner, Phone Booster
18.    WeChat reading
19.    Government WeChat
20.    Small Q brush
21.    Tencent Weiyun
22.    Pitu
23.    WeChat Work
24.    Cyber Hunter
25.    Cyber Hunter Lite
26.    Knives Out-No rules, just fight!
27.    Super Mecha Champions
28.    LifeAfter
29.    Dawn of Isles
30.    Ludo World-Ludo Superstar
31.    Chess Rush
32.    PUBG MOBILE Nordic Map: Livik
33.    PUBG MOBILE LITE
34.    Rise of Kingdoms: Lost Crusade
35.    Art of Conquest: Dark Horizon
36.    Dank Tanks
37.    Warpath
38.    Game of Sultans
39.    Gallery Vault - Hide Pictures And Videos
40.    Smart AppLock (App Protect)
41.    Message Lock (SMS Lock)-Gallery Vault Developer Team
42.    Hide App-Hide Application Icon
43.    AppLock
44.    AppLock Lite
45.    Dual Space - Multiple Accounts & App Cloner
46.    ZAKZAK Pro - Live chat & video chat online
47.    ZAKZAK LIVE: live-streaming & video chat app
48.    Music - Mp3 Player
49.    Music Player - Audio Player & 10 Bands Equalizer
50.    HD Camera Selfie Beauty Camer
51.    Cleaner - Phone Booster
52.    Web Browser & Fast Explorer
53.    Video Player All Format for Android
54.    Photo Gallery HD & Editor
55.    Photo Gallery & Album
56.    Music Player - Bass Booster - Free Download
57.    HD Camera - Beauty Cam with Filters & Panorama
58.    HD Camera Pro & Selfie Camera
59.    Music Player - MP3 Player & 10 Bands Equalizer
60.    Gallery HD
61.    Web Browser - Fast, Privacy & Light Web Explorer
62.    Web Browser - Secure Explorer
63.    Music player - Audio Player
64.    Video Player - All Format HD Video Player
65.    Lamour Love All Over The World
66.    Amour- video chat & call all over the world.
67.    MV Master - Make Your Status Video & Community
68.    MV Master - Best Video Maker & Photo Video Editor
69.    APUS Message Center-Intelligent management
70.    LivU Meet new people & Video chat with strangers
71.    Carrom Friends : Carrom Board & Pool Game-
72.    Ludo All Star- Play Online Ludo Game & Board Games
73.    Bike Racing : Moto Traffic Rider Bike Racing Games
74.    Rangers Of Oblivion : Online Action MMO RPG Game
75.    Z Camera - Photo Editor, Beauty Selfie, Collage
76.    GO SMS Pro - Messenger, Free Themes, Emoji
77.    U-Dictionary: Oxford Dictionary Free Now Translate
78.    Ulike - Define your selfie in trendy style
79.    Tantan - Date For Real
80.    MICO Chat: New Friends Banaen aur Live Chat karen
81.    Kitty Live - Live Streaming & Video Live Chat
82.    Malay Social Dating App to Date & Meet Singles
83.    Alipay
84.    AlipayHK
85.    Mobile Taobao
86.    Youku
87.    Road of Kings- Endless Glory
88.    Sina News
89.    Netease News
90.    Penguin FM
91.    Murderous Pursuits
92.    Tencent Watchlist (Tencent Technology
93.    Learn Chinese AI-Super Chinese
94.    HUYA LIVE – Game Live Stream
95.    Little Q Album
96.    Fighting Landlords - Free and happy Fighting Landlords
97.    Hi Meitu
98.    Mobile Legends: Pocket
99.    VPN for TikTok
100.    VPN for TikTok
101.    Penguin E-sports Live assistant
102.    Buy Cars-offer everything you need, special offers and low prices
103.    iPick
104.    Beauty Camera Plus - Sweet Camera & Face Selfie
105.    Parallel Space Lite - Dual App
106.    "Chief Almighty: First Thunder BC
107.    MARVEL Super War NetEase Games
108.    AFK Arena
109.    Creative Destruction NetEase Games
110.    Crusaders of Light NetEase Games
111.    Mafia City Yotta Games
112.    Onmyoji NetEase Games
113.    Ride Out Heroes NetEase Games
114.    Yimeng Jianghu-Chu Liuxiang has been fully upgraded
115.    Legend: Rising Empire NetEase Games
116.    Arena of Valor: 5v5 Arena Games
117.    Soul Hunters
118.    Rules of Survival

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक आये 20398 मामले, जाने आपके जिले में कितने अभी तक कितने केस आए ।।web news।।


आज 571 नये कोरोना के केस आये

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 571 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20398 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस आज की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-29
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-07
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-25
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 169
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-63
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-106
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-22
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-06
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-42
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 79
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-20

◆169 कोरोना केस के साथ देहरादून में सबसे ज्यादा कोरोना केस आये आज।
◆ कोरोना संक्रमितों की संख्या 20398 में से 14012 ठीक हो चुके है अब 6042 सक्रिय केस है ।

सोमवार, 31 अगस्त 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक आये 19827 केस, जाने आपके जिले की कोरोना संक्रमितों की संख्या ।।web news।।


आज 592 नये कोरोना के केस आये

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 592 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19887 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।  कोरोना संक्रमितों की संख्या 19827 में से 13608 ठीक हो चुके है अब 5887 सक्रिय केस है ।

जिल्लेवार आज के कोरोना संक्रमित केसों की संख्या

देहरादून में 149
हरिद्वार में 138
नैनीताल में 99
ऊधम सिंह नगर में 58
टिहरी गढ़वाल में 52
उत्तरकाशी में 41
पौड़ी गढ़वाल में 33
चंपावत में 13
अल्मोड़ा में 10
रुद्रप्रयाग में 07
बागेश्वर में 06
पिथौरागढ़ में 06

रविवार, 30 अगस्त 2020

HNK Films News : यू ट्यूब पर रिलीज हो गया हेमा नेगी करासी का वीडियो गीत गिरात्वोली (गिर गेन्दुवा-2) , पढे पूरी खबर ।।web news।।


आज 10 बजे यू ट्यूब पर रिलीज हो गया हेमा नेगी करासी का वीडियो गीत गिरात्वोली(गिर गेन्दुवा-2 )

एच एन के प्रोडक्शन के बैनर तले उत्तराखण्ड की लोक गायिका हेमा नेगी करासी का वीडियो गीत गिरात्वोली (गिर गेन्दुवा-2 ) आज हेमा नेगी करासी के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है गिरात्वोली हेमा नेगी करासी का सिग्नेचर गीत गिर गेन्दुवा का पार्ट 2 है , गिर गेन्दुवा जागर शैली में गया गीत हेमा नेगी को लोकप्रियता के शिखर तक ले जाने वाला गीत है , गिर गेन्दुवा-2 यानी गिरात्वोली गीत पांडु पुत्रों युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम , और नकुल-सहदेव की महानता की कथा हेमा नेगी करासी ने जागर शैली में सुनाई है ।हेमा नेगी करासी व उनके प्रशंसकों को गिरात्वोली गिर गेन्दुवा-2 वीडियो गीत भी लोकप्रिय होने की उम्मीद है साथ ही उनके प्रशंसक गिर गिरात्वोली गिर गेन्दुवा-2 वीडियो गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म हुआ जब यू ट्यूब पर ठीक 10 बजे गीत रिलीज किया गया । गीत की लोकप्रियता इस बात से लगाई जा सकती है कि पहले 5 मिनट से भी कम समय मे 1 k से अधिक लोग वीडियो गीत को देख चुके है ।

मुख्यमंत्री ने किया गिरात्वोली गिर गेंदुआ-2  का विमोचन

आज "एच एन के" प्रोडक्शन के बैनर तले उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका गायिका "हेमा नेगी करासी" का एक बेहतरीन वीडियो गीत गिरात्वोली गिर गेंदुआ-2 का विमोचन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री के औधोगिक सलाहकार के एस पंवार व पॉलिगोंन के एमडी डीएस पंवार, एच एन के के निर्माता महिपाल सिंह रावत, लोक गायिका हेमा नेगी करासी, फ़िल्म निर्देशक कान्ता प्रसाद, अनिल करासी, साक्षी करासी, संगीता थलवाल, राजेश रावत मौजूद रहे। 


हेमा नेगी करासी ऑफिशियल पेज का लिंक: 

Hema Negi Karasi Official

गिरात्वोली गिर गेन्दुवा-2 की टीम इस प्रकार है

उत्तराखण्डी गीत संगीत की दुनियां में अपनी अलग पहचान रखने वाली सुप्रसिद्ध लोक गायिका "हेमा नेगी करासी" जी ने इस गीत को लिखा व गाया है। इस वीडियो गीत में उनका अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। वीडियो गीत में उत्तराखण्ड की संस्कृति व कौरवों पाण्डवों से सम्बंधित कुछ प्रमुख पहलुओं को लेते हुए बेहतरीन वर्णनन गायन शैली में किया गया है। "हेमा नेगी करासी" के कई गीतों को दर्शकों ने यूट्यूब पर आते ही बहुत पसंद किया है, और वो हिट लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस वीडियो गीत में संगीत- "गुंजन डंगवाल", एडिटर- मोहित कुमार, कलरिस्ट- विक्रांत मिश्रा, कैमरा- बबलू जंगली, ड्रोन- दिपांशु जंगली, प्रोडक्शन- "संगीता थलवाल", "हिमानी रावत", निर्माता- महिपाल सिंह रावत, व "अनिल करासी" व वीडियो का निर्देशन- "कांता प्रसाद" द्वारा किया गया है। 

देखिये गिरात्वोली गिर गेन्दुवा-2


विमोचन के मौके पर उपस्थित मौजूद रहे

लोक गायिका "हेमा नेगी करासी", निर्देशक कान्ता प्रसाद, निर्माता- महिपाल सिंह रावत, अनिल करासी , संगीता थलवाल, हिमानी रावत, साक्षी करासी , राजेश रावत, व उत्तराखण्ड फ़िल्म जगत की प्रमुख हस्तियां 

यह भी पढे


शनिवार, 29 अगस्त 2020

खेल दिवस :आज उत्तराखण्ड के लिए आयी खुशखबरी।।web news।।


निशानेबाज जसपाल राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड से राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोल्डन ब्वॉय के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान देहरादून निवासी विशेष भृगुवंशी को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले विशेष वर्तमान में देहरादून स्थित ओएनजीसी में कार्यरत हैं। विशेष कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का नेतृत्व कर देश को खिताब दिला चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि यह बेहद सुखद क्षण है। एक खिलाड़ी की यही तमन्ना होती है कि उसकी मेहनत का फल उसे मिले।

पहली बार वर्चुअल खेल दिवस पुरुस्कार वितरण समारोह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया जिसमे से 5 को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये गए। यह पहला मौका था जब यह पुरस्कार वर्चुअली प्रदान किए।

खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा

इस अवसर पर राष्ट्रापति ने कहा कि कोविड-19 के कारण खेल जगत पर विपरीत असर पड़ा है। भारत में भी इससे खेल की सभी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। राष्ट्रपति ने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की, कि खिलाड़ी और कोच, ऑनलाइन कोचिंग तथा वेबिनार के जरिये संपर्क में हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि सबके सामूहिक प्रयासों से भारत, खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्हों ने कहा कि भारत का लक्ष्यक- 2028 के ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में शामिल होना है और भारत निश्चित रूप से इस लक्ष्या को हासिल कर लेगा। देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को दिया गया है।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

कौशिक होम्यो क्लीनिक ने यूजेवीएन आफिस के स्टाफ को इम्युनिटी बूस्टर दवा का निशुल्क वितरण किया ।


डॉ दम्पत्ति डॉ शैलेन्द्र कौशिक और डॉ प्रिया कौशिक का सेवा का क्रम जारी 

सेवा क्रम जारी रखते हुए आज कौशिक होम्यो क्लीनिक द्वारा कोरोना योद्धाओं को यूजेवीएन लि.के यमुना कॉलोनी स्थित आफिस में बीना शर्मा के माध्यम से पूरे स्टाफ के लिए होमियोपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब 30 की किट उपलब्ध कराई साथ ही डॉ शैलेन्द्र कौशिक ने इम्यूनिटी दवा को लेने के बारे में स्टाफ को जानकारी दी , कौशिक होम्यो क्लीनिक के संचालक डॉ दम्पत्ति डॉ शैलेन्द्र कौशिक और डॉ प्रिया कौशिक ने भी सभी यूजेविएन कर्मियों को इस विषम परिस्थिति में अपनी सेवाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया ।


कौशिक होम्यो क्लिनिक अब तक लगभग 23980 परिवारों तथा 95920 लोगो के लिए निशुल्क दवा वितरण विगत 25 मई 2020 से अब तक कर चुका है जिसमें। हरिद्वार,देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, सहारनपुर, पुरकाजी,बिजनौर आदि जगह शामिल है

संबंधित खबरें




गुरुवार, 27 अगस्त 2020

बागेश्वर के खर्कटम्टा गांव के ताम्र शिल्पियों की घट रही है संख्या।।web news।।


बागेश्वर के खर्कटम्टा गांव ताम्र शिल्पियों का गांव जो अब सरकार की ठोस पहल का कर रहा इंतजार 

बागेश्वर के खर्कटम्टा गांव में परम्परागत ताम्र शिल्प का कार्य आज भी जारी है। इस गांव को ताम्र शिल्पियों का गांव कहा जाता है। वक्त के साथ इस गांव पर भी पलायन का असर पड़ा है। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा ताम्र व्यवसाय को उसकी पहचान दिलाने के लिए एससी-एसटी हब योजना बनाई गई है। ग्रामीण शिल्पकारों का कहना है कि यदि सरकार प्रोत्साहन दे तो इस कला को जीवित रखा जा सकता है। केंद्र सरकार की योजना के तहत हस्तनिर्मित तांबे से बने पूजा पात्रों को चारधाम में बेचा जाएगा। शिल्प कारीगर बताते हैं कि पहले तांबे का काम हर घर में होता था। अब युवा पीढ़ी बाहर नौकरी के लिए चली गयी तो यह काम कम होता चला गया। अब गांव में सिर्फ तीन परिवार ही इस काम को कर अपनी आजीविका जुटा रहे हैं। शिल्प कारीगर को उनकी शिल्पकला के लिए उत्तराखंड सरकार और उद्योग विभाग ने भी सम्मानित किया गया है। आजादी से पहले खर्कटम्टा समेत जोशीगांव, देवलधार, टम्टयूड़ा, बिलौना आदि गांवों में ताम्र शिल्प का कार्य होता था लेकिन अब यह काम सिमट गया है। आजादी के बाद यह उद्यम काफी फैला भी और अपने औजारों को साथ लेकर शिल्पी भी गांव-गांव जाकर लोगों के तांबे के पुराने बर्तनों की मरम्मत किया करते थे। तांबे व पीतल को जोड़कर बने गंगा-जमुनी उत्पाद और पात्रों के विभिन्न हिस्सों को गर्म कर और पीटकर जोड़ने की तकनीकी इस शिल्पकला की खासियत होती है। गांव के एक अन्य शिल्पकार सागर चन्द्र बताते हैं कि अब गिने-चुने कारीगर ही विपरीत परिस्थितियों में भी अपने इस पैतृक व्यवसाय को जीवित रखे हुए हैं। खर्कटम्टा गांव के प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि ताम्र शिल्पियों की आजीविका पर मशीनी प्लांटों में बन रहे सामान से भी असर पड़ा है लेकिन अब भी लोग हाथ से बनाए तांबे के बर्तनों को ही ज्यादा महत्व देते हैं। इसका कारण है कि हाथ से बने तांबे के बर्तन काफी मजबूत और शुद्व माने जाते हैं।

बुधवार, 26 अगस्त 2020

चम्पावत समाचार : लौह नगरी लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर में उत्पादित उत्पाद बाजार में आने के लिए है तैयार ।।web news।।


लोहाघाट के लोहे के समान से स्वरोजगार के नए अवसर देगी सरकार

चम्पावत ।। उत्तराखण्ड राज्य के खुबसूरत जिला चम्पावत के विकासखण्ड लोहाघाट व उसके आस-पास का क्षेत्र लौह नगरी के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की महत्वकांशी ग्रोथ सेंटर योजना के अन्तर्गत लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का कार्य पूरा हो गया है। यह जानकारी देते हुए एपीडी विमी जोशी ने बताया कि ग्रोथ सेंटर में विभिन्न प्रकार की विद्युत चलित मशीने स्थापित की गयी है। जिससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद कढ़ाई, फ्राईपेन, तवा आदि गुणवत्ता के साथ बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि विद्युत चलित मशिनों से समय के साथ-साथ श्रम में भी कमी आ रही है। बताया कि पहले एक उत्पाद बनाने में लगभग 02 से 03 घण्टे का समय लगता था जो अब घटकर 10 से 15 मिनट हो गये है। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रोथ सेंटर में उत्पादित उत्पादों के परम्परागत स्वरूप से छेड़छाड़ किये बिना उनकी फिनिशिंग में स्पष्ट अंतर दृष्टिगोचर हो रहा है। जिला आपदा कार्यालय में ग्रोथ सेंटर में बने उत्पादों को क्रय करने वाले प्रथम ग्राहक जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने उत्पादों की गुणवत्ता को देखते हुए अपने चिर-परिचितों के लिए भी 10 कड़ाई के साथ अन्य उत्पाद क्रय करने की डिमाण्ड भी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रोथ सेंटर के प्रथम तल में डिस्पले सेंटर बनाया जा रहा है और सेंटर के बनते ही सभी लोगों के लिए उत्पादों को क्रय करने हेतु सुचारू किया जायेगा। इस मौके पर जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मनोज पाण्डेय, कुलदीप भण्डारी आदि उपस्थित रहे ।

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

ऑनलाइन स्टेज : बच्चों के लिए गित्येर 2020 का ऑनलाइन स्टेज हो गया है तैयार,जाने प्रतियोगिता की पूरी जानकारी ।।web news।।


बद्री केदार संस्था की गित्येर 2020 प्रतियोगिता से बच्चों को मिलेगा ऑनलाइन स्टेज

 पिछले दो वर्षों से गित्येर के माध्यम से दिल्ली में बच्चों के लिए एक बहुत बड़े मंच द्वारा बद्री केदार सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (पंजी.) पहाड़ में संगीत के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए एक पुल का काम कर रही है। उनकी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाने का प्रयत्न कर रहे है जिससे कुछ बच्चों को भविष्य का मार्ग भी मिल चुका है और वे काफी नाम भी कमा रहे हैं। इस बार कोविड 19 के संक्रमण काल के समय स्टेज प्रोग्राम करना संभव नही है इसलिए संस्था ने निर्णय लिया है कि गित्येर 2020 को सोशल मीडिया के माध्यम से आप सबके बीच लाया जाए ! उत्तराखंड के बच्चो के लिए जिनकी उम्र 10 से 20 साल की है और कोई YOUTUBE CHANNEL नहीं है तो अपनी उत्तराखंडी गीत गाते एक छोटी सी वीडियो व्हाट्सप्प कर धूम मचाने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि आपके लिए तैयार हो गया सोशल मीडिया मंच

यह भी पढ़ें- Gharwali Song : इस दिन रिलीज होगा हेमा नेगी करासी का वीडियो गीत गिर गेन्दुवा-2 , पढे पूरी खबर ।।web news।।

गित्येर 2020 के बच्चों की प्रतिभा ऐसी मापी जाएगी

हमारे पास जितनी भी वीडियो आएंगी उनको हमारे जज बारीकी से देखकर उचित निर्णय कर प्रथम तीन बच्चों को चुनेंगे जिसकी घोषणा हम सोशल मीडिया के द्वारा ही आप सब के बीच करेंगे ! इसमें हम बच्चों को पूर्व की भांति पुरुष्कार राशि भी देंगे !

गित्येर 2020 को पुरुष्कार स्वरूप राशि भेट की जाएगी

प्रथम पुरुष्कार 7100/- रू
द्वितीय परुष्कार 5100/- रू
और तृतीय पुरुष्कार 3100/- रू

वीडियो भेजने और ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सजता है ।

अपनी वीडियो नीचे लिखे किसी भी नंबर पर व्हाट्सप्प कर सकते हैं। वीडियो के साथ आप अपने आधार कार्ड की कॉपी और कॉन्टेक्ट नंबर भी जरूर दें !
◆राजपाल पंवार - 9810470139 ,
◆उमेश रावत-9910921767,
◆अंकित चौहान- 7042987205,
◆कुलदीप सिंह मिथुन दा -9911372404,
◆रमेश चंद -9891955096

★जुन्याली की जन्म कहानी पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं

Junyali : उत्तराखंड की पहली म्यूजिकल गुड़िया जुन्याली , जाने जुन्याली की पूरी कहानी ।।web news।।

★उत्तराखण्ड की सकारात्मक समाचारों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज से जुड़े 

Facebook Page : Web News Uttrakhand


सोमवार, 24 अगस्त 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक आये 15529 केस, जाने आपके जिले की कोरोना संक्रमितों की संख्या ।।web news।।


आज 412 नये कोरोना के केस आये

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 412 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15529 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।  कोरोना संक्रमितों की संख्या 15529 में से 10912 ठीक हो चुके है अब 4355 सक्रिय केस है ।

जिल्लेवार आज के कोरोना संक्रमित केसों की संख्या

हरिद्वार में 131
ऊधम सिंह नगर में 124
नैनीताल में 66
देहरादून में 27
टिहरी गढ़वाल में 25
उत्तरकाशी में 22
पौड़ी गढ़वाल में 10
चमोली में 03
चंपावत में 02
रुद्रप्रयाग में 01
बागेश्वर में 01


जिल्लेवार आज तक आये कुल कोरोना संक्रमित केसों की संख्या

अल्मोड़ा में 416
बागेश्वर में 203
चमोली में 244
चंपावत में 244
देहरादून में 3012
हरिद्वार में 3792
नैनीताल में 2216
पौड़ी गढ़वाल में 402
पिथौरागढ़ में 229
रुद्रप्रयाग में177
टिहरी गढ़वाल में 858
ऊधम सिंह नगर में 3079
उत्तरकाशी में 657