This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
शनिवार, 18 सितंबर 2021
उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई का गठन किया गया ।।web news।।
बुधवार, 15 सितंबर 2021
Good news : नशा मुक्ति केंद्र "निजात" में सभी ठीक है इंतजाम ।।web news।।

सोमवार, 13 सितंबर 2021
सरस्वती विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण, जाने खबर ।।web news।।
समाज कल्याण अधिकारी का नशा मुक्ति केन्द्रों में औचक निरीक्षण जारी ,सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिला तो 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड रहने का दिया निर्देश
आज समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जहांगीर आलम ने सरस्वती विहार स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां पर सभी स्टाफ का हाल ही में पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है, जो डॉक्टर विजिट पर आते हैं उनका रिकॉर्ड मेंटेन किया गया है । खाने की व्यवस्था से लेकर रूम आदि की सफाई सभी सही ठीक पायी गयी ।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
रविवार, 12 सितंबर 2021
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश इकाई के पदाधिकारियों को कैबिनट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिलाई शपथ ।।web news।।

पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ने कहा आज कल के समय चुनौती तो है साथ ही कहा हमेशा जब भी पत्रकारों को जरुरत होगी मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा । उपस्थित अथितियों में भगत राम कोठरी,मुनि की रेती चेयरमैन रोशन रतूड़ी, राजेंद्र भंडारी,डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह पोखिरियाल, सदस्य AICC जयेन्द्र रमोला, इन्द्र कुमार गोदवानी, ललित मोहन मिश्रा, ज्योति सजवाण, कपिल मिश्रा, दिव्या बेलवाल, राज्य आंदोलनकारी चंद्रावती आदि उपस्थित रहे ।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
शुक्रवार, 10 सितंबर 2021
सूचना महानिदेशक रणवीर चौहान की कार्यप्रणाली के कायल हुए पत्रकार किया सम्मानित, पढे पूरी खबर ।। web news uttarakhand।।
लघु समाचारपत्र ऐसोसिएशन ने सूचना महानिदेशक को किया सम्मानित
देहरादून | सूचना निदेशालय में लघु समाचारपत्र ऐसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महानिदेशक, सूचना रणवीर चौहान जी को शाल ओढाकर व सम्मान पत्र भेंटकर समान्नित किया गया । समान्नित करने के बारे में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा कहा गया कि रणबीर सिंह चौहान की कार्यप्रणाली के अधिकांशतः पत्रकार कायल हैं। सरल स्वभाव के श्री चौहान सभी पत्रकारों को सहज उपलब्ध रहते हैं। वह सूचना निदेशालय मे प्रतिदिन पहुंच कर आगुतक पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं। जिसमें उपस्थित अभी पत्रकारों ने भी सहमति जाहिर की साथ ही सूचना महानिदेशक ने जहां एक ओर समाचारपत्रों की विज्ञापन सूचीबद्धता की नवीनीकरण के एक हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कराया। वहीं लम्बे समय लम्बित पडे विज्ञापन सूचीबद्धता के नवीन प्रकरणों का भी निस्तारण कराकर पूरे प्रदेश के तीन सौ से अधिक नए समाचारपत्रों को विज्ञापन मान्यता प्रदान की। सूचना विभाग में कई वर्षों पूर्व तक लघु समाचारपत्रों को दो पृष्ठ का विज्ञापन अनेक अवसरों पर मिलता रहा है। परंतु हाल के वर्षों में ऐसा एक बार भी नहीं हुआ। सूचना महानिदेशक के द्वारा इस बार स्वाधीनता दिवस पर दो पृष्ठ का विज्ञापन जारी किया गया। जिससे कोरोना संकटग्रस्त पत्रकारों को पर्याप्त राहत मिली है।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
गणेश चतुर्थी विशेष : स्वाधीनता संग्राम में गणपति की रही विशेष कृपा ।।web news uttarakhand।।

इस बारे में रोलेट समिति रिपोर्ट में भी चिंता जतायी गयी थी और रिपोर्ट में कहा गया था गणेशोत्सव के दौरान युवकों की टोलियां सड़कों पर घूम-घूम कर अंग्रेजी शासन विरोधी गीत गाती हैं और स्कूली बच्चे पर्चे बांटते हैं । जिसमें अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाने और मराठों से शिवाजी की तरह विद्रोह करने का आह्वान होता है । साथ ही, अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए धार्मिक संघर्ष को जरूरी बताया जाता है । इस तरह हम निर्विवाद रूप से यह कह सकते हैं कि हमारे देश के आजादी में गणेश महोसत्व का बहुत ही बड़ा योगदान है।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
ग्राम्या-2 परियोजना के अंतर्गत गंगोत्री संस्था ने महिला किसानों का 5 दिवसीय अध्ययन व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया ।
अध्ययन व भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन भ्रमण दल जागेश्वर से आगे ग्राम भगरतोला गया जहाँ वन पंचायत सरपंच रेवाधर पांडे द्वारा ग्राम में चल रही विभिन्न आयअर्जक गतिविधियों को दिखाने के साथ ही उनकी विस्तृत जानकारी भी दी गई।
ग्राम भगरतोला क्षेत्र कृषि कार्यो में अग्रणीय एवं आदर्श गांव है यहाँ सब्जी उत्पादन के साथ ही जल सरंक्षण, कीवी उत्पादन, पॉली हाऊस निर्माण, वर्मीकंपोस्ट, मत्स्य पालन व अन्य आयअर्जक गतिविधियों में अग्रणी है। भ्रमण दल ने उनसे काफी जानकारियां प्राप्त की जिसे वे अपनी खेती किसानी में प्रयोग कर अपनी आय को बढ़ा सके।
वापसी में भ्रमण दल द्वारा ग्रामसभा तोली में भुवन चन्द्र भट्ट द्वारा संचालित जागनाथ मसाले व सरसों के तेल की इकाई और जागनाथ फ्रूट सेन्टर के संचालक खिमानंद पाटनी से जूस, अचार, मुरब्बा आदि बनाने की विधि की जानकारी भी प्राप्त की गई। खिमानंद पाटनी द्वारा मौसमी फलों का जूस, अचार मुरब्बा आदि भी आस-पास के ग्रामों से फल क्रय कर तैयार किया जाता है वही भुवनचन्द्र भट्ट द्वारा हल्दी, धनिया आदि मसाले भी नजदीकी ग्रामों से खरीद कर उनका प्रसंस्करण किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियों से जागरूक किसान अन्य किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं बल्कि स्थानीय ग्रामीणों का पहाड़ी उत्पाद क्रय कर उनको भी लाभान्वित कर रहे हैं ।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
सोमवार, 6 सितंबर 2021
स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पीएनबी आर सेटी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
पीएनबी आर सेटी ने डोईवाला ब्लाक के ग्राम सभा बड़ौवाला में महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया
डोईवाला ब्लाक के ग्राम सभा बड़ोवाला के आंगनबाड़ी में पी. एन. बी. आर सेटी विभाग के द्वारा महिलाओं को 10 दिवसीय पेपर कवर एनवल्प, कैरी बैग एवम पेपर बैग मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वीडियो देखिए : You Tube पर हिट हो रहा है KPG Films Production का Uttarakhandi Video Song "मेरी धनुली"
मंगलवार, 24 अगस्त 2021
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने विधानसभा घेराव स्थगित किया ।।web news।।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 25 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम किया स्थगित
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए 25 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा आक्रोश को देखते हुए इससे पूर्व प्रदेश के मुखिया द्वारा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि कर्मचारी हित में जो भी संभव होगा वह मेरी सरकार द्वारा किया जाएगा। पदाधिकारियों द्वारा अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री से यह कहा गया कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं है। 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को जो सेवानिवृत्त के समय 80000 वेतन ले रहा है उसे केवल 1100-1200 रुपए मासिक पेंशन मिल पा रही है। जिससे उसका भावी जीवन अंधकार में है। पदाधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि पेंशन का मुद्दा राज्य सरकार का है। यदि राज्य सरकार चाहे तो अपने 80 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे सकती है। 25 अगस्त के कार्यक्रम को स्थगित करने एवं अपने सदस्यों को आश्वस्त करने हेतु मुख्यमंत्री से जब बात की गई तो उनके द्वारा पूर्व वरिष्ठ आईएएस शत्रुघ्न सिंह जिनकी अध्यक्षता में वेतन विसंगति समिति का गठन किया गया है उन्हे इसके अलावा विशेष रूप से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से पुरानी पेंशन पर वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 1 माह का समय मांगते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इस पर सकारात्मक निर्णय करेंगे।
वीडियो देखिए : उत्तराखंड मांगे भू कानून सोशल मीडिया के साथ अब सकड़ों पर युवा उठा रहे है आवाज ।
देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, बरिष्ठ पत्रकार चन्द्रवीर गायत्री बने सलाहकार ।।web news।।
कुंजिका प्रसाद उनियाल तीसरी बार निर्विरोध बने अध्यक्ष
सोमवार को देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की देवलगढ़ स्थित सामाजिक मिलन केन्द्र में कुंजिका प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए राजेश कुमार ने बताया कि कार्यसमिति में आठ महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई है।
कुंजिका प्रसाद उनियाल को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष ताजबर कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगीता बिष्ट को कोषाध्यक्ष और उत्तम सिंह केतुरा को महासचिव चुना गया है। साथ ही कार्यसमिति में पहली बार सलाहकार के रूप में गहड़ से बरिष्ठ पत्रकार चन्द्रवीर गायत्री, जलेथा से कम्पनी डायरेक्टर सूर्यप्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ भारती, सुरालगांव टकोली से क्षेत्र पंचायत सदस्य बिपिन धनांई, मदेरा से रमेश मन्द्रवाल और चौखाल से राजेशकुमार को समिति का सलाहकार बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी में आनन्दमणि कंडवाल, अनिता देवी कैंतुरा, हेमा देवी, मीना देवी को संगठन मंत्री राजेन्द्रप्रसाद को प्रचार मंत्री, आदित्य बिष्ट को औडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। वही आशा देवी, राहुल पुण्डीर, देवेन्द्र सिंह, सुनिता देवी, रोशनी देवी, बिसाम्बरी देवी, कोमल देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।कार्यक्रम संचालन राजेश कुमार ने बताया कि समिति में प्रधान ग्राम पंचायात देवलगढ़, रामपुर और भटोली कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे । इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भगवती राजराजेश्वरी की ओर से चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा आगामी माह नवम्बर में रस्सा कशी, प्रतियोगिता के साथ-साथ देवलगढ़ क्षेत्र के शैक्षिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले व्यक्तियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर बैठक में रमेश मन्द्रवाल ने देवलगढ़ मंदिर मार्ग पर लगभग सात सौ मी० लगी हुई रेलिंग पर शीघ्र नया पेंट करवाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जल्दी ही यह कार्य वह अपने स्तर से करवाएंगे।























