This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
रविवार, 7 मार्च 2021
Good News : एनएपीएसआर ने किया बुक बैंक और अपनी पाठशाला की नई शाखा का शुभारंभ , पढे पूरी खबर ।।web news।।
जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट के सहयोग से NAPSR ने बुक बैंक और अपनी पाठशाला की नई शाखा का शुभारंभ किया
देहरादून | नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) द्वारा संचालित BOOK BANK और निर्धन जरुरतमन्दों के लिए संचालित निःशुल्क "अपनी पाठशाला" की नई शाखा के शुभारंभ आज भुत्तों वाली चौक, वाइल्ड लाइफ रोड़, चन्द्रमणि, सहारनपुर रोड़ देहरादून मे किया गया जिसका संचालन जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट व सहियोग भारत विकास परिषद क्लेमेनटाउन शाखा (पश्चिम) द्वारा किया जाएगा । बुक बैंक और अपनी पाठशाला का शुभारंभ सयुंक्त नागरिक संगठन के महासचिव वरिष्ठ समाज सेवी सुशील त्यागी, विश्वम्भर नाथ बजाज, भारत विकास परिषद की सविता मेहता, आर०पी०अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिक ने अपने उदगार रख कर शुभकामनाएं दी । एनएपीएसआर के अध्यक्ष आरिफ खान ने इस अवसर पर बताया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए एनएपीएसआर की अपनी पाठशाला की दूसरी तो बुक बैंक की पांचवी शाखा का शुभारंभ किया गया इस से पूर्व मे नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रॉड, सीमा द्वार, प्रेमनगर ठाकुरपुर मे पहले आए ही उनके बुक बैंक संचालित किये जा रहे हैं व अन्य क्षेत्रों मे भी शीघ्र ही नई शाखाएं खोली जाएंगे । अपनी पाठशाला मे निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने युवती को भारत विकास परिषद द्वारा मासिक भुगतान किया जाएगा ताकि उस युवती को भी रोजगार मिल सके । नई शाखा के संचालक सुमित कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि एनएपीएसआर बहुत ही नेक काम कर रही है अतः वो चाहेंगे कि अन्य जगह भी एनएपीएसआर के सहियोग से बुक बैंक और अपनी पाठशाला का शुभारंभ कर सकें ताकि निःशुल्क शिक्षा सबकी पहुंच मे हो । इस अवसर पर एनएपीएसआर के अध्यक्ष एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान, सहस्त्रधारा रोड़ पर संचालित होने वाले अपनी पाठशाला की संचालिका कविता खान,महासचिव सुदेश उनियाल,संरक्षक विश्वम्भर नाथ बजाज, सुशील त्यागी, बादल जोशी, नवदीप गर्ग, पूजा गर्ग, भारत विकास परिषद से अंजना महेश्वरी अध्यक्ष भारत विकास पारिषद आर पी अग्रवाल सविता मेहता जी. अनीता कपूर, अनु वालिया, आर एस बिष्ट, आर पी श्रीवास्तव, जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सुमित कुमार, गौतम, सुमित, सार्थक, कार्तिक इत्यादि उपस्थित रहे।
शनिवार, 6 मार्च 2021
जलागम परियोजना उत्तरकाशी प्रभाग- पुरोला में 90 से अधिक ग्राम स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।।web news।।
उप परियोजना निदेशक की पहल पर GP लेवल कार्यशालाओं का आयोजन किया गया ।
उप परियोजना निदेशक अजय कुमार यू0डी0डब्ल्यू0 डी0पी0 ग्राम्या फेज-2, उत्तरकाशी प्रभाग पुरोला की पहल पर ग्राम पंचायत लेवल पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिससे महिलाओ एवं किसान स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर आय वृद्धि कर सके ।गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति ने 90 से अधिक कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया ।
उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम परियोजना फेस 2 उत्तरकाशी प्रभाग के अंतर्गत पुरोला के मोरी , नौगाँव और पुरोला यूनिट में गंगोत्री कौशल विकास एवं उत्थान समिति ने लगभग 90 से अधिक ग्राम स्तरीय कार्यशालाओ/ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , प्रत्येक कार्यशाला 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया ।ग्राम स्तरीय कार्यशालाओ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का का विषय ।
◆ सेब की उन्नत खेती◆ फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण
◆पशुपालन एवं डेयरी विकास
◆जैविक खेती
◆महिला स्वयं सहायता समूह का क्षमता विकास
ग्राम स्तरीय कार्यशालाओ/ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई
प्रशिक्षक प्रताप राम, यशवंत बिष्ट , रमेश खत्री ,जयपाल सिंह चौहान,कोऑर्डिनेटर ज्योति गोयल , फैसिलेटर मंजू ,रेशमा, उर्मिला ,नरदेई भंडारी ,ज्योति गौड़, ममता आदि।बुधवार, 3 मार्च 2021
जलागम परियोजना पुरोला के प्रतिनिधियों ने किया भारतीय अनुसंधान संस्थान में शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण ।।web news।।
पुरोला डिवीजन के प्रतिनिधियों ने किया भारतीय अनुसंधान संस्थान में शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण
उप परियोजना निदेशक अजय कुमार की पहल पर यू0डी0डब्ल्यू0 डी0पी0 ग्राम्या फेज-2, उत्तरकाशी प्रभाग पुरोला के स्टाफ को राज्य से बाहर दिल्ली राज्य में शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण कराया गया जिसमें 15 प्रतिनिधियों को भारतीय अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली, पूसा कृषि विज्ञान मेला एवं शैफाली इंडस्ट्री में शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में भारतीय अनुसंधान संस्थान में उन्नत जैविक खेती, धान के विभिन्न किस्मों के बारे में साथ अन्न सरसों , मक्की, गेहूं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मिली । अनुसंधान संस्थान में खेती किसानी में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न मशीनों के बारे में भी जानकारी मिली । साथ ही मीनाक्षी लेखी का जैविक खेती के बारे में भी उदबोधन प्रतिनिधियों ने सुना।सोमवार, 1 मार्च 2021
बड़ी खबर : आज से दूसरे चरण की वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाई वैक्सीन।।web news।।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की ।
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021
हिम प्रयल : चमोली आपदा में आगाज फैडरेशन की टीम ने रेस्क्यू में किया सहयोग , पढे पूरी खबर ।।web news।।
चमोली की आपदा में 205 से अधिक लोगों का अकाल मृत्यु आंकलन
आपदा रेस्क्यू टीम का दोपहर का भोजन की जिम्मेदारी टीम आगाज ने बखूबी संभाली
3000 जरूरतमंदों को भोजन व 150 परिवारों को ड्राई राशन राशन किट उपलब्ध करायी गयी ।
आगाज फैडरेशन की आपदा राहत टीम का हिस्सा बने स्वयं सेवी संघठन ।
आपदा राहत वितरण के कार्यों में रिलायंस फाउण्डेशन के जुबिन मैथ्यू, ऋतुराज प्रसाद और अमित सेन ने सहभागिता निभाई। साथ ही जनमैत्री संस्था के प्रदीप चैहान, सुनील तिवारी, जितेन्द्र ने भी सामुदायिक किचन के संचालन में मदद की। इस कार्यक्रम के लिए कासा उत्तराखण्ड ने जनमैत्री को संसाधन उपलब्ध कराये और आई.ए.जी. उत्तराखण्ड ने भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वयन में सहयोग किया। दूसरी ओर संपूर्ण अभियान के समन्वयन और संचालन का कार्य आगाज़ फैडरेशन के अध्यक्ष जे0पी0 मैठाणी की देखरेख में किया गया ।गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021
Positive News :रूरल सर्वे से छात्र छात्राओं ने किसानों की समस्या समझी, पढे पूरी खबर ।।Web News।।
नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर ट्रेंनिंग एंड रिसर्च ने छात्रों को कराया रूरल सर्वे
नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर ट्रेंनिंग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में आज शंकरपुर ग्राम सभा में पंचायत में माया कॉलेज, तुलाज कॉलेज तथा दून पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस कार्यक्रम के तहत शंकरपुर ग्राम में सर्वे किया गया और खेती किसानी के गुर सीखे और किसानों की समस्याओं तथा किसानों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले यंत्रों और खेती किए जाने के तरीके तथा जैविक और रासायनिक खाद तथा सिंचाई के साधन और फसलों में होने वाले नुकसान तथा फायदे के बारे में भी जानकारी हासिल की बिहार अरुणाचल प्रदेश नेपाल तथा आंध्र प्रदेश से आए छात्रों ने गांव में शैक्षिक भ्रमण कर बीएससी एग्रीकल्चर के लास्ट सेमेस्टर को पूर्ण किया ।नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने कहा की छात्र खेती की नई तकनीक की पढ़ाई करके ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी बनकर आएंगे तो उन्हें उन्नत खेती की धरातल पर जानकारी रहेगी ।
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021
Garhwali DJ song : केशर पंवार और अनिशा पंवार का गीत कांधी बंदूक 1 लाख व्यूज़ पार, पढे पूरी रिपोर्ट ।।web news।।
AK Films का DJ सांग का कांधी बंदूक हिट हुआ ।
ए के फिल्म्स का धमाकेदार गढ़वाली गीत कांधी बंदूक एक हप्ते पहले रिलीज हुआ जिसे संगीत प्रेमियों ने खूब सराया युवाओं की जुबान पर गीत के बोल बमोर खांणाकी मैन धापना धरयाली दुई नाऴी बंदूक मैंन कांधी धरयाली, चढ़ गया । ए के फिल्म्स के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गीत 1 हप्ते में ही एक लाख से ज्यादा बार देखा गया । तीन हजार से ज्यादा लोग यू ट्यूब पर लाइक कर चुके है , शुभकामना सन्देश के हजारों कमेंट सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर प्रशंसक कर चुके है ।कांधी बंदूक गीत केशर पंवार और अनिशा रांगड़ ने गया शैलेन्द्र शैलू ने संगीत से सजाया है साथ ही संजय भंडारी ने गढ़वाली रैप का तड़का लगाया है ।देखिए केशर पंवार और अनिशा पंवार कांधी बंदूक गीत
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021
UFTARA Update : उफतारा 11 विभूतियों को 21 मार्च को सम्मानित करेगा ।।web news।।
21 मार्च को देहरादून में उफतारा सम्मान समारोह होगा ।
उफतारा विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश की 11 विभूतियों को सम्मानित करेगा। आज विधानसभा के निकट एक होटल में उत्तराखंड फ़िल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उफतारा सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया । 21 मार्च को देहरादून में सम्मान समारोह होगा। जिसमें पूर्व की भाँति कला संस्कृति व जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को उफतारा सम्मान दिया जाएगा। उफतारा सम्मान समिति का मुख्य कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ संस्कृति कर्मी व उफतारा के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री को तथा गंभीर सिंह जयाड़ा को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया।आज की बैठक में उफतारा ने सरकार से प्रदेश के आँचलिक फ़िल्म निर्माण को भी प्रोत्साहित करने की मांग की । प्रदेश फ़िल्म नीति के अनुसार फ़िल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित किया जाय जिससे उत्तराखंड की संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने वाले निर्माताओं निर्देशकों को उत्साहवर्धन हो सके ।इस अवसर पर उफतारा पदाधिकारियों को एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब (AMPC) की स्मारिका भी भेंट की गई। बैठक में उफतारा अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव डॉ0 अमर देव गोदियाल, कोषाध्यक्ष बृजेश भट्ट, रवि मंमगाई, नवीन सेमवाल, नंदन सिंह कण्डारी, दीपक नौटियाल आदि शामिल रहे। बैठक के माध्यम से उफतारा के प्रत्येक सम्मानित सदस्य से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है ।































