मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज टिहरी गढ़वाल से पौड़ी को जोड़ने जानकी सेतु का उद्घाटन किया।
पिछले कई सालों से जिस पुल के बनने का लोग इंतजार कर रहे थे, उस जानकी सेतु को आज मुख्यमंत्री श्री Trivendra Singh Rawat ने जनता को समर्पित किया। आपको बता दें कि जानकी पुल की कुल लंबाई 346 मीटर है जबकि इसकी चैड़ाई 3 दशमलव 9 मीटर है। पुल को तीन भागों में बांटा गया है। बीच का भाग लोगों की पैदल आवाजाही के लिए रखा गया है। इसके अलावा दोनों किनारों से एक ओर से दोपहिया वाहनों के आने और जाने के लिए व्यवस्था की गई है। मुनी की रेती में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने साढ़े तीन सालों में ढाई सौ से अधिक पुल बनाने का रिकाॅर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत बीन नदी पर बनने वाले बजरंग सेतु की भी स्वीकृतियां हो चुकी हैं और यह सेतु अपने आप में अभिनव कला वाला होगा। दरअसल, यह ग्लास का पुल बनेगा जो पूरी तरह से पारदर्शी होगा। जानकी सेतु से लाखों लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री जी ने जानकी सेतु के लोकार्पण की सभी को शुभकामनाएं दी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें