Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
उत्तराखंड में 8 जून की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की संख्या हुई 334965 आज कुल 546 नए मामले मिले, वही 310291 मरीज ठीक हुए है जबकि इस कोरोना संक्रमण से अब तक 6797 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से 13 की हुई मौत
◆आज 546 नये कोरोनाके केस आये ।
◆ आज सबसे ज्यादा देहरादून में 136 केस आए ।
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 334965 में से 11885 एक्टिव केस है और 310291 ठीक हो चुके है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण में कमी आयी है ।
◆ आज प्रदेश में 2717 लोग ठीक हुए ।
◆प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 92.63 प्रतिशत है।
आज की रिपोर्ट के अनुसार जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस
आज अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में 13, चमोली में 23, चंपावत में 13, देहरादून 136, हरिद्वार में 69, नैनीताल में 56, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 88, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी गढ़वाल में 33, उधम सिंह नगर में 40, उत्तरकाशी में 8 कोरोना के मामले सामने आये ।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले समस्त भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ़्त किए जाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ लोगों को नवम्बर मास तक निशुल्क खाद्यान्न देने के लिए भी मैंने प्रधानमंत्री जी को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया । मैंने कोविड-19 से लड़ने हेतु राज्य को भारत सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता मिली है । राज्य में DRDO द्वारा 2 अस्पताल ऋषिकेश और हल्द्वानी में बनाये गये हैं, जिससे समस्त जनमानस को अत्यधिक लाभ मिला है । इसके लिए मैंने प्रदेशवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने राज्य को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल-लाईन की सौगात देने के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व विज़न के फलस्वरूप राज्य के चार पवित्र धामों में सड़कों के निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि श्री केदारनाथ धाम का भव्य रूप विकसित हो गया है एवं श्री बद्रीनाथ धाम के सम्बन्ध में भी रूपरेखा तैयार हो रही है। स्थिति सामान्य होने पर प्रधानमंत्री को बद्री-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण के लिए निमंत्रण मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया ।
यह भी पढ़े ◆Corona update : आज 495, कोरोना संक्रमित हुए, 2335 लोग हुए ठीक,जाने जिलेवार रिपोर्ट ।।web news।। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में ‘एम्स’ की स्थापना की जाए अथवा ऋषिकेश एम्स की एक शाखा वहां स्थापित की जाए।भारत सरकार ने राज्य को तीन डॉप्लर रडार की स्वीकृति दी है। आज उनके लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से वैली हेतु 10 छोटे डाप्लर रडार उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है । उत्तराखण्ड का पर्यावरण अत्यंत संवेदनशील है। अतः सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र में हिमनद का अध्ययन तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के सम्बन्ध में सम्पूर्ण अध्ययन करने हेतु उत्तराखण्ड में ‘हिमनद व जल संसाधन शोध केन्द्र’ की स्थापना की जाए, इसका भी अनुरोध मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से किया है ।
उत्तराखंड में 7 जून की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की संख्या हुई 334419 आज कुल 395 नए मामले मिले, वही 307574 मरीज ठीक हुए है जबकि इस कोरोना संक्रमण से अब तक 6731 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से 21 की हुई मौत
◆आज 395 नये कोरोनाके केस आये ।
◆ आज सबसे ज्यादा देहरादून में 94 केस आए ।
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 334419 में से 14122 एक्टिव केस है और 307574 ठीक हो चुके है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण में कमी आयी है ।
◆ आज प्रदेश में 2335 लोग ठीक हुए ।
◆प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 91.97 प्रतिशत है। ,
आज की रिपोर्ट के अनुसार जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस,
आज अल्मोड़ा में 64 बागेश्वर में 2, चमोली में 22, चंपावत में 11, देहरादून में 94, हरिद्वार में 62, नैनीताल में 35, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 3,टिहरी गढ़वाल में 23, उधम सिंह नगर में 39 तथा उत्तरकाशी में 10 कोरोना के मामले सामने आये ।
आज श्याम 5:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे पीएमओ ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने संबोधन में कोरोना के हालात पर बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री, अनलॉक के बाद सावधानी बरतने की अपील कर सकते, वैक्सीनेशन कि बात कर सकते है साथ वैक्सिन वेस्टेज के बारे में जागरूक कर सकते है ।
आज शाम देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री बड़े राहत पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं यह कयास लगाए जा रहे हैं साथ ही अनलॉक के बाद सावधानी बरतने की अपील कर सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ।
उत्तराखंड में 6 जून की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की संख्या हुई 334024 आज कुल 446 नए मामले मिले, वही 305239 मरीज ठीक हुए है जबकि इस कोरोना संक्रमण से अब तक 6699 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से 23 की हुई मौत
◆आज 446 नये कोरोनाके केस आये ।
◆ आज सबसे ज्यादा देहरादून में 121 केस आए ।
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 334024 में से 16125 एक्टिव केस है और 305239 ठीक हो चुके है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण में कमी आयी है ।
◆ आज प्रदेश में 1580 लोग ठीक हुए ।
◆प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 91.38 प्रतिशत है।
आज की रिपोर्ट के अनुसार जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस
आज अल्मोड़ा में 07, बागेश्वर में 06, चमोली में 23, चंपावत में 04, देहरादून में 121, हरिद्वार में 67, नैनीताल में 25, पौड़ी में 20, पिथौरागढ़ में 61, रुद्रप्रयाग में 09, टिहरी में 54, ऊधमसिंह नगर में 26 और उत्तरकाशी में 23 कोरोना के मामले सामने आये ।
युद्ध कौशल में दक्षता के साथ ही नवीनतम टेक्नोलॉली का ज्ञान होना जरूरी -लेफ्टिनेंट जनरल हरेंद्र IMA, कमांडेंट
आज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में कुल 29 कैडेटों को डिग्री प्रदान की गई जिसमें 12 कैडेट साइंस व 17 कैडेटों को कला वर्ग में डिग्री दी गई।एसीसी में तीन साल के कड़े प्रशिक्षण और पढ़ाई के बाद ये कैडेट आइएमए की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। अब एक साल के प्रशिक्षण के बाद ये सेना में बतौर अधिकारी शामिल हो जाएंगे। कोरोना के कारण उपजी परिस्थितियों को देखते हुए कैडेटों के स्वजन इस बार इस समारोह में शामिल नहीं हुए। एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर शैलेश सती ने कैडेटों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण के बीच कैडेटों ने ट्रेनिंग के दौरान उम्दा प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरेंद्र सिंह ने कैडेटों से आह्वान किया कि वह हर क्षेत्र में दक्षता हासिल करें। उन्होंने कहा कि समय के बदलाव के साथ ही आर्मी ऑफिसर्स को अपने आप को बदलना होगा। कहा कि युद्ध कौशल में दक्षता के साथ ही नवीनतम टेक्नोलॉली का भी ज्ञान होना जरूरी है, ताकि दुश्मनों को आसानी से पराजित किया जा सके। मौका था, शनिवार को आईएमए स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी का। कैडेटों को अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने कहा कि एसीसी के पास आउट कैडेटों ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चाहे देश के सर्वोत्तम वीरता पदक ‘अशोक चक्र’ को जीतने की बात हो या फिर आईएमए पासिंग आउट परेड में ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ अपने नाम करने की बात हो, एसीसी के पूर्व कैडेटों ने हर क्षेत्र में नाम किया है।
117 आर्मी कैडेट कॉलेज विंग कोर्स के पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं
COAS पदक : ऋतुराज सिंहने स्वर्ण पदक,विक्रम गौतम ने रजत पदक,डब्ल्यूसीक्यूएम डबल राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया । Commandant’s Silver Medals : डब्ल्यूसीक्यूएम डबल राणा ने service subject में प्रथम स्थान, सीसीसी बीरेंद्र सिंह ने Humanities Stream में प्रथम स्थान वऋतुराज सिंह science subject में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
वीडियो देखें, Sanjay Mishra ने Uttarakhand police के द्वारा जरूत्तमदों के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन हौसला की तारीफ
होम्योपैथिक इम्यूनिटी दवा समाज सेवी एवं टर्निंग पॉइंट संस्था की गीता साहनी एवं गौरव त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग मे निशुल्क वितरण के लिए दी
कोरोना काल के चलते पिछले लॉकडॉउन के समय से अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे डॉ दम्पत्ति डॉ शैलेन्द्र कौशिक एवं डॉ प्रिया कौशिक ने सेवा क्रम को जारी रखते हुए विगत 25 मई 2020 से नि:शुल्क होमियोपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब का वितरण कोरोना योद्धाओं विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकार बंधुओ , पुलिस कर्मियों आदि को कर रहा है,इसी क्रम मे बढ़ते हुए आज नि:शुल्क होम्योपथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब 30 की 101 किट समाज सेवी एवं टर्निंग पॉइंट संस्था की गीता साहनी एवं अपना परिवार के गौरव त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग मे वितरण करने हेतु भेट की साथ ही गीता साहनी जी ,दामिनी राणा, गौरव और उनकी पूरी टीम को इस वैश्विक महामारी में अपनी सेवाएं देने के लिए शुभकामनाए साधुवाद दिया, साथ ही डॉ शैलेन्द्र कौशिक ने दवा के बारे में जानकारी दी ।
आज तक आप लगभग 2 लाख 735 दवा की किटे निशुल्क वितरित कर चुके हैं सेवा क्रम जारी है रखते हुए कौशिक होम्यो क्लिनिक लाडपुर, देहरादून हेल्पलाइन नम्बर 7500133866, 7895594555 है जिससे चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यक होम्योपैथिक दवा के बारे में जानकारी ली जा सकती है ।
वीडियो देखें, Sanjay Mishra ने Uttarakhand police के द्वारा जरूत्तमदों के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन हौसला की तारीफ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर DLSA ,जिला समाज कल्याण विभाग व सामाजिक संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन
देहरादून आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून व सामाजिक संस्थाओं ने सिंगल मंडी कुसुम बिहार की बस्ती में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई । बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया गया साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से बच्चों को पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधारोपण के साथ सुंदर सुंदर पेंटिंग्स भी बनाई।
कुछ बच्चे जो नशे में लिप्त थे उनकी काउंसलिंग करके नशा न करने और नशे से बचने के तरीके भी बताए गए।आज के इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समीना सिद्दीकी, विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट फाउंडेशन से मानसी मिश्रा, मैक संस्था से जहांगीर आलम, गगन फाउंडेशन से वैजयंती माला आदि लोग उपस्थित रहे।
देखे वीडियो, पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का जीवन परिचय
उत्तराखंड में 5 जून की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की संख्या हुई 333578 आज कुल 619 नए मामले मिले, वही 303659 मरीज ठीक हुए है जबकि इस कोरोना संक्रमण से अब तक 6664 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से 16 की हुई मौत
◆आज 619 नये कोरोनाके केस आये ।
◆ आज सबसे ज्यादा देहरादून में 127 केस आए ।
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 333578 में से 17305 एक्टिव केस है और 303659 ठीक हो चुके है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण में कमी आयी है ।
◆ आज प्रदेश में 2531 लोग ठीक हुए ।
आज की रिपोर्ट के अनुसार जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस
आज देहरादून में आज 127, हरिद्वार में 98 नैनीताल में 83 पौड़ी गढ़वाल में 23 पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 10 टिहरी गढ़वाल में 29, उधम सिंह नगर में उन 31 उत्तरकाशी में 22 चंपावत में 07 चमोली में 42 बागेश्वर में 09अल्मोड़ा में 118 कोरोना के मामले सामने आये ।
वीडियो देखें, Sanjay Mishra ने Uttarakhand police के द्वारा जरूत्तमदों के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन हौसला की तारीफ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूसर्क नेपर्यावरणीय समाधान' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
आज विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), देहरादून द्वारा ऑनलाइन माध्यम से संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष निर्धारित की गई थीम "ईकोलॉजिकल रेस्टोरेशन" के अंतर्गत "उत्तराखंड में जल सुरक्षा एवं जलसंरक्षण पर केंद्रित पर्यावरणीय समाधान' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन करने हुये यूसर्क के वैज्ञानिक डा० ओम प्रकाश नौटियाल ने किया।
कार्यक्रम में यूसर्क की निदेशक प्रो० (डा०) अनीता रावत ने कहा कि पांचों तत्वों के शुद्धिकरण एवं पुनर्जीवन पर केंद्रित एप्रोच के माध्यमों से एक जल तत्व को केंद्रित करते हुए आज का कार्यक्रम "एनवायर्नमेंटल सोलूशन्स फोकसिंग ऑन वाटर प्रोटेक्शन एंड कंजर्वेशन इन उत्तराखंड" विषय पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विख्यात पर्यावरणविद एवं पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता सचिदानंद भारती द्वारा मुख्य व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में उत्तराखण्ड की जल समस्याओं के समाधान हेतु पाणी राखो आन्दोलन पर विस्तार से बताते हुये तथा पहाड़ी चाल, खाल के महत्व एवं उनकी आवश्यकता पर बताया। कार्यक्रम में "क्लीनिंग ऑफ रिवर्स एण्ड रिजुविनेशन आफ स्माल ट्रिब्यूटरीज इन उत्तराखण्ड" विषय पर पैनल डिस्कसन भी किया गया, जिसमें बोलते हुये हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय बादशाही थाल परिसर के जल विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर एन० के० अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ के छोटे-छोटे जल स्रोतों को पुनर्जीवित करके नदियों को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इस दिशा में सामूहिक जन सहभागिता आवश्यक है। पैनल डिस्कसन में कोसी नदी पुनर्जीवन के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जलागम प्रबन्धन करके, सघन पौधारोपण एवं जन सहभागिता से कोसी, कुंजगढ़, सरोटागाड, गगास, रामगंगा नदियों जल स्रोतों का पुनर्जीवित किया जा रहा है। हैस्को के भूवैज्ञानिक विनोद खाती ने चाल, खाल, नौले धारे के पुनर्जीवन हेतु जन सहभागिता के साथ भू वैज्ञानिक दृष्टि से उपयोगी स्थान पर वर्षाजल संचयन विधियां अपनाने को कहा तथा पहाड़ में पुनर्जीवित किये गये जलस्रोतों के अनुभव बताये ।
यूसर्क द्वारा आयोजित की गयी जल केंद्रित पर्यावरणीय समाधान विषय पर मॉडल निर्माण प्रतियोगिता एवं जल केंद्रित पर्यावरणीय समाधान हेतु नवाचार समाधान विषयक लेखन प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का परिणाम यूसक की वैज्ञानिक डा० मन्जू सुन्दरियाल एवं डा० राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा घोषित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम सीनियर वर्ग
◆जल केंद्रित पर्यावरणीय समाधान विषय पर मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग अपराजिता (हरिद्वार) ने प्रथम स्थान,अशंमान सुजलबेरीने (पिथौरागढ़)द्वितीय व उदय सती (रानीख़ेत)तृतीय स्थान प्राप्त किया ◆जल केंद्रित पर्यावरणीय समाधान विषय पर मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में उत्कर्ष धपोला (बागेश्वर) ने प्रथमक० नीहारिका शर्मा (देहरादून) ने द्वितीय व कृष्णा पाण्डे (नैनीताल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
देखे वीडियो, पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा का जीवन परिचय
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों शिक्षकों सहित कुल 90 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में यूसर्क की आई०सी०टी० टीम के ओम जोशी, उमेश जोशी, राजदीप जंग, शिवानी पोखरियाल द्वारा सकिय प्रतिभाग किया गया। माटी संस्था, हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट, डी०एन०ए० लैब, किशन असवाल, पवन शर्मा, डा० शम्मू प्रसाद नौटियाल, विनीत, एल०डी० भट्ट, प्रो० के० डी० पुरोहित, पर्यावरणविद प्रताप पोखरियाल उत्तरकाशी, दीप जोशी बागेश्वर, सुनील नाथन बिष्ट चमोली द्वारा चर्चा में प्रतिभाग कर अनुभव बताये गये।