This is default featured slide 1 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 2 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 3 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 4 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
This is default featured slide 5 title
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
युवा दिवस विशेष : उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में भर्ती रैली , जाने पूरी ख़बर ।।web news।।
21 जनवरी 2021 से होंगे भारतीय वायु सेना में भर्ती रैली के लिए आवेदन
उत्तराखंड के नौजवानों के लिए वायु सेना में शामिल होने का मौका आने वाला है भारतीय वायु सेना ग्रुप ‘X ’और ग्रुप ’Y’ ट्रेड्स में एयरमेन के पदों पर भर्ती निकालने जा रही है जिसके लिए आवेदन करने की तिथि 22 जनवरी से 7 फरबरी 2021 रखी गई है । आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। यानि उसका जन्म 16 जनवरी 2001 और 29 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिए ।आवेदन के लिए ऑनलाइन व अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
https://airmenselection.cdac.in/CASB/
सोमवार, 11 जनवरी 2021
धाद की नई कार्यकारिणी, लोकेश नवानी अध्यक्ष वतन्मय ममगाईं महासचिव चुने गए , जाने पूरी खबर ।।web news।।
धाद की द्विवर्षिय आम सभा में नयी कार्यकारिणी का गठन
चुनाव अधिकारी जगमोहन सिंह रावत ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद नई कार्यकारिणी ( 2021-23) की घोषणा की जिसमें लोकेश नवानि अध्यक्ष , तन्मय ममगाईं महासचिव ,डी सी नौटियाल, प्रशस्त भारत नौटियाल,माधुरी रावत, सुनील भट्ट , उपाध्यक्ष, बिरेश, साकेत रावत, शांति प्रकाश जिज्ञासु, रविन्द्र नेगी संयुक्त सचिव,विनोद कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए ।धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा
धाद का वर्तमान दौर एक संक्रमण काल है। अब तक यह बिना किसी बड़े सिस्टम के सिर्फ आपसी समझ, परस्पर विश्वास, सहयोग और प्रेम पर चलने वाला संगठन है। परंतु आगे आने वाले वर्षों में इसे एक अधिक व्यापक, अधिक गहरी समझ तथा ज्यादा क्रेडिबल संगठन के रूप में खुद को ढालना होगा ताकि धाद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल सके - लोकेश नवानी , अध्यक्ष ,धादकेंद्रीय कार्यक्रम के लिए भी पदाधिकारी का मनोनयन किया गया।
कोना कक्षा का कार्यक्रम के गणेश चंद्र उनियाल केंद्रीय संयोजक व राजीव पांथरी सचिव चुने गए ,केदारनाथ शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम के विजय जुयाल संयोजक व उषा शर्मा सचिव मनोनीत किए गए , हिमालयी अन्न के पक्ष की मुहिम फंची कार्यक्रम के साकेत रावत अभियान प्रभारी व किशन सिंह सयोजक मनोनित किए गए , स्मृति वन कार्यक्रम के लिए शोभा रतूडी संयोजक व इंदु भूषण सकलानी सचिव मनोनित किए गए ।रविवार, 10 जनवरी 2021
जिला विधिक और सामाजिक संस्थाओं का सिंगल मंडी में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान, पढे पूरी खबर ।।web news।।
संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत जिला विधिक सेवा और संस्थाओं का अभियान जारी
आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मैक संस्था, समर्पण संस्था, आपका आसरा, बचपन बचाओ आंदोलन, रेलवे चाइल्ड लाइन के सयुक्त तत्वाधान में सिंगल मंडी कुसुम बिहार में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया । अभियान के तहत बस्ती में रहने वाले पुरुषों और महिलाओं को बच्चों में तेजी के साथ फैल रही नशे की प्रवृत्ति को पहचानने और नशे की चपेट में आ चुके बच्चों को संकल्प नशा मुक्त देवभूमि के तहत नशा छुड़वाने के बारे में बताया गया । अभियान में उपस्थिति समाजिक कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान बस्ती की महिलाओं ने बताया कि सिंगल मंडी कुसुम विहार में बहुत ज्यादा स्मैक और गांजे का कारोबार होता है बस्ती के पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी आसपास की बस्ती में नशा सप्लाई करती हैं । बस्ती में बहुत से बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं जो बहुत ही मध्यम परिवार से हैं। महिलाओं ने बताया कि आए दिन बस्ती में नशे की वजह से महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं भी होती रहती हैं,शाम के समय, महिलाओं का बाहर निकलना भी दुशवार हो चुका है। जागरूकता अभियान के दौरान पता चला की बस्ती में कुछ परिवार बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाते हैं साथ ही बच्चों के द्वारा नशा भी बिक वाते हैं।संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समीना सिद्दीकी, मदर्स एंजल चिल्ड्रन सोसाइटी( मैक संस्था) जहांगीर आलम, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,आपका आसरा नशा मुक्ति केंद्र से कृतिका छेत्री, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, रेलवे चाइल्ड लाइन से राम और निधि, आदि लोग उपस्थित रहे। साथ ही इस अभियान के दौरान बस्ती के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही नशे से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर साझा करने का भरोसा दिलवाया।गुरुवार, 7 जनवरी 2021
नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान को राज्यपाल ने पद की शपथ दिलायी ।। web news।।
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान को पद की शपथ दिलायी
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान को पद की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस आरएस चौहान की स्थानान्तरण की अधिसूचना पढ़ी।गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
Garhwali song : 6 दिन में 1 मिनियन व्यूज "क्वी त बात होली", जाने पूरी खबर ।।web news।।
नेगी दा सदानी यनि गीत गा , एक विशेष रिपोर्ट के साथ गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी का धन्यवाद सन्देश
"क्वी त् बात होलि " वीडियो गीत 6 दिन में ही 10 लाख व्यूज पार हो गया है साथ ही वीडयोकोरोना काल में डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोगिता सामने आई है लोगों ने अपनी राचात्मकता डिजिटाइजेशन के काल मे खूब दिखायी 2020 के जाते जाते उत्तखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा लिखी और उनके मधुर कंठ से निकले सुरेले सजीले संगीत ने उत्तराखण्डियों का दिल जीत लिया उनके वीडियो गीत "क्वी त् बात होलि " की चर्चा डिजिटल प्लेटफॉर्म यू ट्यूब पर रिजिल होने से पहले ही सोशल मीडिया और खासकर फेसबुक पर खूब हुई , पोस्टर, बैनर , शुभकामना सन्देशों की बौछार देखने को मिली जो अभी तक निरंतर जारी है , वीडियो के कम समय में ही 10 लाख पार होने से उत्त्साहित प्रशंसक जल्दी ही 10 मिलियन क्लब यानी 1 करोड़ व्यूज की बात कर रहे है ।क्वी त् बात होलि, वीडियो गीत का यू ट्यूब लिंक
https://youtu.be/S-Q8YOdkaIA10 लाख ब्यूज देख गायक लेखक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा
दगड्यों नमस्कार आपलोग मेरा नया गीत "क्वी त बात होली" थै न केवल पसन्द करणा छां बल्कि गीत को प्रचार करी ज्यादा से ज्यादा भै-बैणो तक पौछाण मा मेरि मदद भि कन्ना छयां मेरो उत्साह बढौंणा का वास्ता भौत भौत धन्यबाद ।आज सुबेर10 लाख ब्यूज देखी मि फिर बाजा मा बैठ गयूं नया गीत नयी कम्पोजिशन बणौणू।आप भै-बन्द यनि हुर्स्योणा रैल्या त मेरि भि कोशिश राली नइ नइ रचना आपलोगू तक पौंछै साकू। अर हां गीत थैं डिसलाइक कन्न वाळा भी अपडै भैबन्द छन ऊंथैं चाहे गीत पसन्द न हो चाहे मेरि शक्ल, ऊंको भि अधिकार छ पर कमेन्ट मा गाळि देणू ठीक नीछ। त दगड्यों गीत सुणणा - देखणा रावा अर अपडा सुझौ भेजणा रावा धन्यबाद - नरेन्द्र सिंह नेगी , लोकगायकक्वी त बात होली गीत के प्रशंसकों के यू ट्यूब पर किए गए कॉमेंट
रविवार, 27 दिसंबर 2020
Health camp : हैस्को के स्वाथ्य शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क जांच की गयी, जाने पूरी खबर ।।web news।।
निःशुल्क स्वाथ्य शिविर में 150 से ज्यादा ग्रमीणों का हेल्थ चेकअप किया गया
आज हैस्को संस्था ने नागथात में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन की देहरादून यूनिट के चिकित्सकों ने निःशुल्क सेवाएं दी, शिविर में नागथात क्षेत्र के लगभग 15 गावँ के 150 से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण किया गया , जिसमें बीपी , शुगर आदि की जांच भी की गयी । शिविर में प्रारंभिक जांच उपरांत आवश्यकतानुसार दवाइयां निःशुल्क दी गयी ।हम नागथत क्षेत्र में स्वरोजगार, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण , बच्चों के पोषण एवं विकास, कृषि विकास से जुड़े कार्यकर्मो के साथ साथ अन्य कार्यक्रम चला रहे है जिससे लोगों के साथ जुड़ाव हो गया है इसलिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हमने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया - डॉ किरण नेगी , सीनियर वैज्ञानिक, हैस्कोकोरोनकाल में चिकित्सीय गतिविधियों से ग्रामीणों में उत्सुकता रही क्योंकि दूरस्थ क्षेत्र में कोरोनकाल चिकित्सा व्यस्था प्रभावित हुई । हैस्को के कार्यकर्ताओं ने शिविर में अधिक से अधिक ग्रमीणों को लाभ पहुंचाने के लिए अपना प्रयास किया । इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन की देहरादून यूनिट केडॉ इंदरजीत नंदा, डॉ० बनर्जी, डॉ० हरिओम, डॉ० कृष्ण गोपाल और डॉ० आदित्य ने निःशुल्क सेवाएं दी साथ ही हैस्को से डॉ० किरन नेगी, अनिता नेगी, राजेश रावत , प्रवेंद्र नेगी, योगेंद्र नेगी, सुनिल चमोली, नमिता तोमर, नेहा तोमर, नेहा नेगी, सुमित्रा,शोभा राठौर,सुभद्रा वर्मा, दीपा उनियाल आदि ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई ।
शनिवार, 26 दिसंबर 2020
Hesco update : डॉ0 जोशी ने केबीसी में 25 लाख के साथ जीता देशवासियों का दिल ,जाने पूरी खबर ।।web news।।
पर्यावरणविद डॉ0 जोशी ने केबीसी में जीती 25 लाख की धनराशि
शुक्रवार रात नौ बजे सोनी टीवी के बहुचर्चित शो केबीसी कर्मवीर के स्पेशल एपिसोड में हैस्को के संस्थापक पर्यावरणविद डॉ0 अनिल प्रकाश जोशी ने केबीसी में 25 लाख जीते। कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन को दी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी साथ ही उनके सवालों का जवाब दिया। केबीसी कर्मवीर शो के तहत उनके साथ फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने में जोशी की मदद की। उत्तराखंड की ओर से सामाजिक क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने केबीसी में पहुंचकर 25 लाख रुपए की धनराशि जीती। जब अमिताभ बच्चन उनसे सवाल पूछ रहे थे तो बीच-बीच में उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ले रहे थे। वे ज्यादा धनराशि जीत सकते थे, लेकिन समय पूरा हो जाने के कारण वह 25 लाख रुपए ही जीत सके।गुरुवार, 17 दिसंबर 2020
Corona update : उत्तराखण्ड में कोरोना के आज आये पाज़िटिव केस 620, जाने आज की रिपोर्ट ।web news।।
आज का कोरोना बुलेटिन
आज 620 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84689 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।◆आज 620 नये कोरोना के केस आये
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 84689 में से 76223 ठीक हो चुके है अब 6062 सक्रिय केस है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना केसों में कमी जारी है ,
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020
Corona update : उत्तराखण्ड में कोरोना के आज आये पाज़िटिव केस 496, आज की रिपोर्ट ।web news।।
आज का कोरोना बुलेटिन
आज 496 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83502 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।◆आज 496 नये कोरोना के केस आये
◆कोरोना संक्रमितों की संख्या 83502 में से 75049 ठीक हो चुके है अब 6089 सक्रिय केस है ।
◆उत्तराखंड में लगातार कोरोना केसों में कमी जारी है ,
































