मंगलवार, 30 जून 2020

Pm message : प्रधानमंत्री का देश के नाम सम्बोधन, पढ़िए पूरा संदेश ।।web news।।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वीडियो संदेश


मेरे प्रिय देशवासियों,  नमस्कार !  कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम Unlock-Two में प्रवेश कर रहे हैं। और  हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम,  खांसी-बुखार ये सारे न जाने क्या क्या होता है , की मामले बढ़ जाते हैं।  ऐसे में,  मेरी आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखिए।
साथियों,  ये बात सही है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की  तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है।  समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है।  लेकिन हम ये भी  देख रहे हैं कि  जब से देश में  Unlock-One  हुआ है,  व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी  बढती ही चली जा रही है ।  पहले हम मास्क को लेकर,  दो गज की दूरी को लेकर,  20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे।  लेकिन आज,  जब हमें ज्यादा सतर्कता की जरूरत है,  तो लापरवाही बढ़ना,  चिंता का कारण है।  
साथियों,  लॉकडाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था।  अब सरकारों को,   स्थानीय निकाय की संस्थाओं को,   देश के नागरिकों को,   फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है।  विशेषकर  कन्टेनमेंट जोंस पर हमें बहुत ध्यान देना होगा।  जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे,  हमें उन्हें टोकना होगा,  रोकना होगा और समझाना भी होगा।   अभी आपने खबरों में देखा होगा,  एक देश के प्रधानमंत्री पर  13 हजार रुपए का जुर्माना इसलिए लग गया, क्योंकि वो सार्वजनिक जगह पर बिना मास्क पहने गए थे।  भारत में भी  स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना चाहिए।   ये 130 करोड़ देशवासियों के जीवन की रक्षा करने का अभियान है।  भारत में गांव का प्रधान हो या  देश का प्रधानमंत्री,  कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है।
साथियों,  लॉकडाउन के दौरान देश की  सर्वोच्च प्राथमिकता रही,  कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले।  केंद्र सरकार हो,   राज्य सरकारें हों,  सिविल सोसायटी के लोग हों,   सभी ने पूरा प्रयास किया कि इतने बड़े देश में हमारा कोई गरीब भाई-बहन भूखा न सोए।  देश हो या व्यक्ति,  समय पर फैसले लेने से,  संवेदनशीलता से फैसले लेने से,  किसी भी संकट का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है।  इसलिए,  लॉकडाउन होते ही सरकार,  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई।  इस योजना के तहत गरीबों के लिए पौने दो लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया।
साथियों,  बीते तीन महीनों में  20 करोड़ गरीब परिवारों के  जनधन खातों में सीधे  31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं।   इस दौरान  9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में  18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।  इसके साथ ही,  गांवों में श्रमिकों को रोजगार देने के लिए, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान तेज गति से आरम्भ कर दिया गया है।  इस पर सरकार  50 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।  लेकिन
साथियों, एक और बड़ी बात है जिसने दुनिया को भी हैरान किया है, आश्चर्य में डुबो दिया है।  वो ये कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को  3 महीने का राशन,  यानि परिवार के हर सदस्य को  5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया गया।   इसके अतिरिक्त प्रति परिवार हर महीने एक किलो दाल भी मुफ्त दी गई।  यानि एक तरह से देखें तो,   अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को,   ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को,   और  यूरोपियन यूनियन की आबादी से लगभग दोगुने से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज दिया है।
साथियों,   आज मैं इसी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं।
साथियों,  हमारे यहां वर्षा ऋतु के दौरान और उसके बाद मुख्य तौर पर एग्रीकल्चर सेक्टर में ही ज्यादा काम होता है।  अन्य दूसरे सेक्टरों में थोड़ी सुस्ती रहती है।  जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का भी माहौल बनने लगता है।   अभी  5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है,  फिर सावन शुरू हो रहा है।  फिर 15 अगस्त आएगी , रक्षाबंधन आएगा,  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आएगी,  गणेश चतुर्थी आएगी,  ओणम होगा।  और आगे जाएं तो काटी बीहू है, नवरात्रि है,   दुर्गापूजा है,   दशहरा है,   दीपावली है,   छठी मइया की पूजा है।  त्योहारों का ये समय,  जरूरतें भी बढ़ाता है,  खर्चे भी बढ़ाता है।  इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक,  यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए।  यानि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली ये योजना, अब  जुलाई- अगस्त- सितंबर- अक्टूबर- नवंबर में भी लागू रहेगी।  सरकार द्वारा इन  5 महीनों के लिए,  80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को हर महीने,  परिवार के हर  सदस्य को  5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त मुहैया कराया जाएगा।  और साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।
साथियों,  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में  90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे।  अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये  करीब-करीब  डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो जाता है।  अब पूरे भारत के लिए हमने एक सपना देखा है , कई राज्यों ने तो बहुत अच्छा काम भी किया है |बाकी राज्यों से भी हम आग्रह कर रहे हैं की इस काम को आगे बढ़ाएं, काम क्या है ? अब पूरे भारत के लिए एक  राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि  एक राष्ट्र,  एक राशन कार्ड one nation one ration card।  इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा,  जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं किसी और राज्य में जाते हैं।
साथियों, आज गरीब को,  ज़रूरतमंद को,  सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है।  पहला-  हमारे देश के मेहनती किसान,  हमारे अन्नदाता।  और दूसरा-  हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर।  आपका परिश्रम,  आपका समर्पण ही है,  जिसकी वजह से देश ये मदद कर पा रहा है।  आपने देश का अन्न भंडार भरा है, इसलिए आज गरीब का,  श्रमिक का चूल्हा  जल रहा है।   आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है,  अपना दायित्व निभाया है,  इसलिए आज देश का गरीब,  इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है।   मैं आज हर गरीब के साथ ही,  देश के हर किसान,  हर टैक्सपेयर का ह्रदय से बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।
साथियों,  आने वाले समय में हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे।  हम गरीब,  पीड़ित,  शोषित-वंचित हर किसी को सशक्त करने के लिए निरंतर काम करेंगे।   हम सारी एहतियात बरतते हुए Economic Activities को और आगे बढ़ाएंगे।  हम आत्मनिर्भर  भारत के लिए  दिन रात एक करेंगे।  हम सब लोकल के लिए वोकल होंगे।  इसी संकल्प के साथ हम  130 करोड़ देशवासियों को मिलजुल कर के, संकल्प के साथ काम भी करना है, आगे भी बढ़ना है ।

फिर से एक बार मैं आप सब से प्रार्थना करता हूँ, आपके लिए भी प्रार्थना करता हूँ, आपसे आग्रह भी करता हूँ , आप सभी स्वस्थ रहिए,  दो गज की दूरी का पालन करते रहिए, गमछा , फेस कवर  मास्क ये हमेशा उपयोग कीजिये कोई लापरवाही मत बरतिए|  इसी आग्रह,   इसी कामना के साथ आप  सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं !
धन्यवाद

Pm Modi: आज प्रधानमंत्री करेंगे देश को सम्बोधित, जाने किस बात की लगाई जा रही है अटकलें।।web news।।


आज शाम पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को देश को संबोधित करेंगे, पीएम मोदी 30 जून को शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे । देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवाना घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है । ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है ।


कोविड 19 बढ़ते मामले और चीनी से सीमा विवाद कर सकते है बड़ा फैसला

पीएम मोदी के सम्बोधन से पहले अटकलें लगाना तेज हो गयी है हो भी क्यों न जब जब पीएम मोदी देश को संबोधित करते है कुछ यूनिक जरूर होता है , लास्ट टाइम मोदी आर्थिक फैकेज की घोषणा अपने संबोधन में कर चुके है वर्तमान हालत के चलते कोविड 19 के बढ़ते केस और loc पर चीन के साथ विवाद के इर्दगिर्द देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन रह सकता है।

सरकार का बड़ा फैसला 59 चीनी app बैन

भारत सरकार ने 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउसर और अन्य चाइनीज एप शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन 59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है क्योंकि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

सोमवार, 29 जून 2020

Good news: जगतबंधु सेवा ट्रस्ट की सीनियर सिटीजन सेवार्थ हेतु निशुल्क वाहन एवं भोजन सेवा का शुभारंभ, जाने क्या है पूरी खबर।।web news।।


जगतबंधु सेवा ट्रस्ट का सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क वाहन एवं भोजन सेवा का शुभारंभ

जगतबंधु सेवा ट्रस्ट व भारत विकास परिषद क्लिमेंट टाउन शाखा ने सीनियर सिटीजन सेवार्थ हेतु निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है l संस्था के माध्यम से विगत 1 वर्ष से सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है l संस्था के माध्यम से सुबह एवं शाम का भोजन सीनियर सिटीजन के सेवार्थ हेतु पिछले 1 वर्ष से निशुल्क दिया जाता है l संस्था के द्वारा आज सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है l इस सेवा का लाभ वह सीनियर सिटीजन निशुल्क उठा सकते हैं जो घर पर अकेले रहते हैं l संस्था के माध्यम से यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है एवं कोई भी सीनियर सिटीजन आपातकालीन स्थिति में इस सेवा का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं l साथ ही साथ संस्था के द्वारा प्रॉपर सैनिटाइजिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा lप्रत्येक राइडिंग के बाद गाड़ी को प्रॉपर तरीके से सैनिटाइज भी किया जाएगा l साथ ही साथ बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा l संस्था के द्वारा एक सेवक की व्यवस्था की गई है जो कि सीनियर सिटीजन को अस्पताल लाने एवं ले जाने के लिए भी तत्पर रहेगा के साथ ही साथ उसे सभी अस्पतालों का अच्छी जनकारी भी होगी, जिससे किसी भी सीनियर सिटीजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े l संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी सीनियर सिटीजन मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़े, संस्था सभी सीनियर सिटीजन का उचित सम्मान करेगी एवं अपनी सभी सेवाएं तन मन धन से करने की कोशिश करेगी इस सेवा में विशेष सहयोग भारत विकास परिषद क्लिमेंट टाउन का रहा ।

आज के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे


सुमित प्रजापति संस्थापक जगत बन्धु सेवा ट्रस्ट, गणेश चंद्र अंजना महेश्वरी सचिव भारत विकास परिषद आर पी अग्रवाल, जे के मंडोला अध्यक्ष, लक्ष्मी अगरवाल, राजेश परमार, सुमन जैन जी, प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रम, मुख्य अतिथि लॉयन डॉ अश्विनी कंबोज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, योगेश अग्रवाल रोहित कोचगावे, जी के मित्तल, सविता कपूर, गैलेक्सियन स्कूल से चेयरमैन डॉक्टर मयंक सिंह गोर आदि ।

Letter: सोशल एक्टविस्ट अजय कुमार ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई जाँच के आदेश के लिए लिखा पत्र।।web news।।


देहरादून के समाजसेवी अजय कुमार का पीएम मोदी के नाम पत्र पढिए

विषय - दिवंगत अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह के आत्महत्या मामले में सीबीआई जाँच के सम्बन्ध में याचिका।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
       आपको ज्ञात है कि बॉलीवुड के उभरते कलाकार अभिनेता सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है जो इस समय चर्चित प्रकरण हैं। आपको ज्ञात होगा कि सुशांत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर फ़िल्म बनाई थी व वह कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे।
       किसी फिल्मी पृष्ठभूमि से न होकर साधारण परिवार से निकलकर एक्टिंग में लोहा मनवाना बहुत आसान कार्य नही है ,भारत में प्रतिभाओ की कमी नही है यह सभी को ज्ञात है। अगर अभिनेता सुशांत सिंह जिंदा होते तो निसंदेह वह बड़े बड़े अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा के दम पर धूल चटा देते,ऐसा मेरा विश्वास है।
        अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। उधर सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालाकि सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम में आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन लोग अभी भी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
         कई हस्तियों के साथ आम जनता भी लगातार सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। प्रार्थी भी इस घटना से क्षुब्ध है और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करता हूँ यदि महाराष्ट्र सरकार प्रकरण में सीबीआई जाँच की संस्तुति करती है तो न सिर्फ सुशांत सिंह के परिवार को न्याय मिलेगा अपितु लाखो करोड़ों प्रसंसकों को न्याय मिलेगा, आपको ज्ञात होगा कि अभिनेता की आत्महत्या के बाद कई फैन्स ने आत्म हत्या की है यदि मामले में सीबीआई जाँच होगी तो फैन्स भी ऐसा कोई कदम नही उठाएंगे।
         सीबीआई जांच में कई ऐसे पहलू सामने आएंगे जो बॉलीवुड में वंशवाद,परिवारवाद पूंजीवाद, खेमेबाजी को उजागर करेंगे और होनहार कलाकारों के साथ भी न्याय होगा जिनके साथ अन्याय किया जा रहा है। अगर वक़्त रहते कोई सख्त कार्यवाही नही हुई तो धीरे धीरे गलत लोगों के हौंसले बढ़ेंगे औऱ आगे चलकर प्रतिभा नही बल्कि परिवारवाद आगे बढ़ेगा।
         महोदय आज राजनीति से लेकर बॉलीवुड और न जाने कहां कहाँ वंशवाद,परिवारवाद फल फूल रहा है जो बड़ा दुखद पहलू है।आप स्वयं जमीन से उठकर प्रधानमंत्री के पद पर पहुँचे है आपने भी भलीभांति सबकुछ देखा है अतः हमें पूर्ण विश्वास है आप सभी घटनाओं और प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुए उक्त प्रकरण की जाँच सीबीआई से करवाने की कृपा करेंगे।
                                                               धन्यवाद
                                                             अजय कुमार
                                                       सामाजिक कार्यकर्ता
       

अच्छी पहल: उत्तराखंड विधानसभा की दीवारों पर उकेरी गई नंदा देवी राजजात यात्रा के भित्ति चित्र , जाने क्या है पूरी खबर।।web news।।


विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की दीवारों पर उत्तराखंडी संस्कृति की झलक दिखाने का अनूठा प्रयास किया

आज उतराखण्ड की विधानसभा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा उतराखण्ड की लोक नन्दा जात पर आधरित कलाकीर्तियो का लोकार्पन किया गया

उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने एवं विरासत को संजोने के उद्देश्य से उत्तराखंड विधान सभा परिसर की बाहरी दीवार पर नंदा देवी राजजात यात्रा को भित्ति चित्र (म्यूरल) के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

कलाकारों के मंच पर पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष ने यह घोषणा करी थी कि उत्तराखण्ड की विधान सभा में उत्तराखण्डी संस्कृति दिखनी चाहिए , आज उत्तराखण्ड विधानसभा की दीवार देव कलाकृतियों से जगमगा रही है यह एक अच्छी एवं पहल स्वागत योग्य पहल है

उत्तराखंड विधानसभा परिसर की चार दिवारी पर गढ़वाल एवं कुमाऊं की संस्कृति को जोड़े हुए #नंदा राजजात यात्रा को 10 भित्ती चित्र के माध्यम से दिखाने का अनूठा प्रयास किया गया है। यात्रा के सभी पड़ावों को भित्ति चित्र के रूप में उकेरा गया है।ये भित्ति चित्र इतने आकर्षक व सजीव हैं कि बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं - प्रेम चन्द अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष

इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित रहे


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर, विधायक खजांनदास , विधायक गणेश जोशी विधायक,विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक विनोद चमोली , सचिव विधानसभा जगदीश चन्द्र व कई वरिष्ठ अधिकारी गण

जब्बे को सलाम : भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल बीआरओ ने रिकार्ड 5 दिन में बनाया, पढे पूरी खबर।।web news।।


बीआरओ ने 5 दिन में बना दिया चीन सीमा पर टूटा हुआ वैली ब्रिज

मुनस्यारी | भारत- चीन सीमा को जोड़ने वाला सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण 120 फीट लंबा सेनरगाड़ वैली ब्रिज सीमा सड़क संगठन ने महज छह दिन में तैयार कर लिया। पुल तैयार होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों के 15 से अधिक गांवों और सुरक्षा बलों की चौकियों में आवाजाही शुरू हो गई है। मुनस्यारी तहसील के चीन सीमा से लगे 15 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह वैली ब्रिज 22 जून को उस समय टूट गया था, जब एक ट्राला, पोकलैंड को लेकर वहां से गुजर रहा था। चीन सीमा को जाने वाले मिलम मार्ग पर सेनरगाड़ के पास शनिवार को बीआरओ ने रिकार्ड छह दिन में वैली ब्रिज का निर्माण पूरा किया। हिन्दुस्तान का यह पुल टूटने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 15 लिए तैयार कर दिया। गांवों सहित सुरक्षा बलों की चौकियों का सड़क संपर्क कट गया था। बीआरओ ने शनिवार को वैली ब्रिज आवाजाही शुरू कर दी है ।
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में केवल 5 दिन में ही अति सामरिक महत्व के बैली ब्रिज को दुबारा बनाकर उच्चस्तरीय तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है। अब इस पुल की भार वहन क्षमता दोगुनी है। इस निर्माण कार्य में दिन रात लगे बी.आर.ओ के तमाम अधिकारियों और इंजीनियरों को बहुत-बहुत बधाई- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
इस पुल की टूटने की वीडियो सोशल मीडिया , नेशनल मीडिया खूब वायरल हुई थी, भारत चीनी के बीच गवलान घाटी में चल रहे गतिरोध ने चिंताएं बढ़ा फि थी लेकिन बीआरओ की टीम ने रिकार्ड समय मे पुल बनाकर अपने देशभक्ति के जज्बे को भी प्रदर्शित कर किया । बीआरओ नेपुल बनाने में जो फुर्ती दिखयी अब नेता, अधिकारी और जनता उनके तारीफों के पुल बांध रही है ।पिथौरागढ़ के डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदण्डे ने तय समय से पहले पुल तैयार करने पर बीआरओ को बधाई दी है।


रविवार, 28 जून 2020

Inspiration:सपनों की उड़ान भरने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘भगवान’ है धारचुला के धामी, जाने पहाड़ी प्रेरणा स्रोत के बारे में।।web news।।


एक नजर विद्यार्थियों के धामी सर यानी भगवान सिंह धामी की जन्म एवं कर्म यात्रा 

भारत नेपाल सीमा विवाद के बाद वैश्विक पटल पर नये सिरे से पहचान बनाता उत्तराखण्ड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का धारचुला , लेकिन हम भारत नेपाल सीमा विवाद पर बात करते रहते है आगे करते रहेंगे आज चर्चा धारचुला के भगवान यानी भगवान सिंह धामी के बारे में पढ़िए विशेष आर्टिकल वेब न्यूज उत्तराखण्ड टीम का भगवान सिंह धामी से संवाद पर आधारित

जाने भगवान सिंह धामी की अब तक की जीवन यात्रा

भगवान सिंह धामी सीमांत जिले पिथौरगढ़ के धारचूला में स्थित स्यांकुरी गांव है । इनका जन्म में किसान परिवार से हैं। पिता दलीप सिंह धामी ने गांव में ही खेती बाड़ी कर पांच बच्चों का लालन-पालन किया। भगवान सिंह के बड़े भाई पान सिंह धामी अपने गांव से बीएड करने वाले पहले व्यक्ति हैं। बड़े भाई से प्रेरित होकर बचपन से ही पढ़ना उनका शौक बन गया था। जब भी समय मिलता वह स्कूली पढ़ाई के साथ साथ अन्य जानकारी की किताबें और पत्रिकाएं पढ़ते रहते । उनकी प्रतिभा को देखकर परिजनों को विश्वास था कि भगवान सिंह भविष्य में बड़ा नाम करेंगे , लेकिन पहाड़ी परिवेश में आर्थिक के ज्यादा संशाधन के अभाव के चलते उनकी राह आसान नहीं थी। लेकिन बड़ी बहन जानकी और जीजा वीर सिंह ने 10वीं के बाद उनकी पढ़ाई का जिम्मा ले लिया जिससे भगवान सिंह धामी राह बनी और स्वयं भी सफलता का मुकाम हासिल किया ,वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सरकारी सेवा में कार्यरत है
एक ऐसे जोशीले युवा भगवान सिंह जो स्वयं विषम परिस्थितियों सफलता की सीधी चढ़े और अब ठान लिया उत्तराखण्ड का हर वो जिज्ञासु जिसने खुली आँखों से उड़ने के सपने देखे हो उसे महंगी होती कोंचिंग से परेशान होने की जरूरत नही क्योंकि धारचुला का भगवान अब आपके लिए देहरादून में है, फ्री कोचिंग, सोशल मीडिया में FB पेज के माध्य्म से , वाट्सअप के माध्यम से, किताबों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सेवा दे रहे है,आगे इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी ।


2015 से निःशुल्क कोचिंग

भगवान सिंह धामी ने अप्रैल 2015 में हाईकोर्ट क्लेरिकल की परीक्षा पास की। उन्होंने पहले ही ठान लिया कि समय निकालकर वह आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को निशुल्क कोचिंग देंगे। उन्होंने क्लेरिकल की नौकरी छोड़ कर अपने आस-पास के पांच छात्रों की संपूर्ण जिम्मेदारी लेकर उन्हें कोचिंग देने लगे। जुलाई 2015 में ही उन्होंने एक बार फिर ग्रुप सी की परीक्षा पास की। लेकिन उन्हें लगा कि साथ रहने वाले छात्रों को आगे और ज्यादा तैयारी करने थी इसलिए ये नौकरी भी ठुकरा दी। सेवा भाव का यह क्रम निरंतर जारी है धामी बताते है अब यह जीवन का हिस्सा बन गया है जितने ज्यादा बच्चों की मदद हो जाये उतना अधिक संतोष होता है ।

बच्चों को पढ़ाते हुए भगवान सिंह धामी

उत्तराखंड ज्ञानकोष जनपद दर्पण से कर रहे है विद्यार्थियों की सहायता

उत्तराखंड ज्ञानकोष जनपद दर्पण का पहला भाग 2019 में प्रकाशित हुआ । जिसकी कॉपियां लोगों ने हाथों-हाथ ले ली। इसके बाद 2020 में भगवान सिंह ने उत्तराखंड ज्ञानकोष जनपद दर्पण काभाग दो निकाला।
तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को उत्तराखंड से सम्बन्धित जानकारी जुटाने में लोगों को बहुत मुश्किलें होती हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग गूगल की मदद लेते हैं फिर भी उनके हाथ कुछ नहीं लग पाता। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जिल्लेवार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवालों की विस्तृत जानकारियां जुटाई। इस जानकारी को पुस्तक का रूप दिया जो कम समय मे विद्यार्थियों की फेवरेट पुस्तक बन गयी इस प्रकार भगवान सिंह धामी जिन विद्यार्थियों को जानते भी नही है उनके चाहिते धामी सर बन गए ।

उत्तराखण्ड ज्ञानकोष जनपद दर्पण किताब का कवर पेज


फेसबुक पेज से जिग्यासू छात्रों के मोबाइल में भगवान की एंट्री

विद्यार्थियों के सवाल जबाब और लेटेस्ट व महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने के लिये भगवान सिंह धामी ने 2019 में उत्तराखंड जनकोष नाम से फेसबुक पेज बनाया । जिसमें वर्तमान समय मे लगभग 8 हजार से ज्यादा लोग जुड़े है । पेज की अधिकतम पहुंच की बात करे तो 1 लाख से अधिक प्रति पोस्ट है । जो आज के डिजिटल समय मे पेज की लोकप्रियता या यूं कहें जिग्यासू विद्यार्थियों में धामी सर की लोकप्रियता दर्शाता है ।

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें-

उत्तराखण्ड ज्ञानकोष General Study 


वाट्सअप नम्बर से धामी सर तक विद्यार्थियों की पहुंच हुई आसान

फ्री कोचिंग, किताब, Facebook पेज के साथ साथ तुंरत समाधान या नयी जानकारी के लिए इन्होंने अपना पर्सनल वाट्सअप नम्बर सार्वजनिक कर दिया है । इस नम्बर से विद्यार्थियों एवं उत्तराखण्ड से संबंधित जानकारी के जिग्यासु लोगों की समस्या चुटकी से हल हो जाती है साथ ही नये अपडेट भी प्राप्त होते है । अति आवश्यक होने पर फोन करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

Corona warrior : देहरादून जिले के आज के कोरोना वरियर्स हरीश कुकरेजा और डाॅ हर्ष धामी , जाने क्या है पूरी खबर।।web news।।


लॉक डाउन अवधि के आज के कोरोना वरियर्स DM ऑफिस द्वारा घोषित ।।

लाॅकडाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज (27 जून 2020) के कोरोना वारियर्स-

सिविल सोसायटी से कोरोना वारियर हरीश कुकरेजा

कोरोना वारियर हरीश कुकरेजा ने भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, संस्था देहरादून लाॅकडाउन अवधि में जरूरतरमंदो हेतु भोजन पैकेट एवं खाद्य सामग्री, वितरित कर जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान किया गया।साथ ही स्वछता, सोशल डिस्टनसिंग , फेस कवर,फेस मास्क लगाने के बारे में बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया
शासकीय विभाग से कोरोना वारियर डाॅ हर्ष धामी

शासकीय विभाग से कोरोना वारियर डाॅ हर्ष धामी

डाॅ हर्ष धामी आर्येवेदिक चिकित्सा अधिकारी, /नोडल अधिकारी क्वारेंटीन सेन्टर ने क्वारेंटीन सेन्टर में कार्यरत रहकर अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन कर रहें है ।

शनिवार, 27 जून 2020

तैयारी: कोरोना काल में डेंगू से लड़ने की तैयारी कर रही है त्रिवेंद्र सरकार , जाने कितनी तैयार है सरकार ।।web news।।


वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की ।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाय। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय। जिन जनपदों में पिछले वर्षों में डेंगू का फैलाव कम रहा, उन जनपदों में हम इसे पूरी तरह कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, इसके लिए ठोस रणनीति बनायी जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। नगर निकायों द्वारा समय-समय पर फोगिंग की जाए। डेंगू से बचाव में रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए डाॅक्टर समय-समय पर मीडिया से समन्वय स्थापित करे। शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाय। प्रत्येक जनपद में सप्ताह में एक दिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाय। पर्वतीय जनपदों में वर्षाकाल में पेयजल लाईनें क्षतिग्रस्त होने से व दूषित जल से बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों से निरन्तर संवाद बनाये रखें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा

कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाय। जो लोग होम क्वारंटीन एवं एवं होम आईसोलेशन की लगातार निगरानी की जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जनपदों में दुकानों को शाम 08 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाय। देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को सुबह 05 बजे से माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दी जाय। राज्य में कोरोना पाॅजिटव की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता एवं सुरक्षतात्मक दृष्टि से कार्य करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अब 1700 से अधिक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। सोमवार से मुक्तेश्वर में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो जायेगी। यहां पर प्रतिदिन 100 टेस्ट होंगे।

बैठक में उपस्थित रहे

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, सौजन्या, एस.ए. मुरूगेशन, पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य अमिता उप्रेती आदि

Good news : कौशिक होम्योपैथिक क्लीनिक का सेवा का क्रम जारी, पुलिस मुख्यालय में होम्योपैथिक दवा का निशुल्क वितरण किया , पढे पूरी खबर।।web news।।


डॉ शैलेन्द्र कौशिक एवं डॉ प्रिया कौशिक अब तक 11200 होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब के निशुल्क वितरण कर चुके है ।


वैश्विक माहमारी कोरोना के चलते पिछले लॉकडॉउन के समय से अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे डॉ दम्पत्ति डॉ शैलेन्द्र कौशिक एवं डॉ प्रिया कौशिक ने सेवा क्रम को जारी रखते हुए विगत 25 मई से निशुल्क होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब का वितरण कोरोना योद्धाओं विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों , पुलिस कर्मियों आदि को कर रहा है,


हाईलाइट्स

◆25 मई से दवा का निशुल्क वितरण अभियान की शुरुआत की गयी ।
◆डॉ शैलेन्द्र कौशिक ने स्टाफ को दवा के बारे में जानकारी दी।
◆11200 दवा की किट निशुल्क वितरित कर चुके है।
◆दवा का वितरण कोरोना योद्धाओं विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकार बंधुओ , पुलिस कर्मियों आदि को कर रहे है।

आज शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और जाने माने कैरियर काउंसलर डॉ मुकुल शर्मा के साथ उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में डी.जी. लॉ एंड ऑर्डर शअशोक कुमार जी , एवं एस.पी. पुलिस मुख्यालय जया बलूनी जी को निशुल्क होम्योपथिक इम्यूनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिक एल्ब 30 की 135 किट हमारे कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मियों पुलिस मुख्यालय स्टाफ के लिए उपलब्ध कराई ।कौशिक होम्यो क्लीनिक संचालक डॉ शैलेन्द्र कौशिक एवं डॉ प्रिया कौशिक 26 जून 2020 तक लगभग 11200 दवा की किटे निशुल्क वितरित कर चुके हैं ।

डी.जी एवं एस.पी ने प्रकट किया आभार

डी.जी. लॉ एंड ऑर्डर श्री अशोक कुमार एस.पी. पुलिस जया बलूनी और समस्त स्टाफ का इस वैश्विक महामारी में अपनी सेवाएं देने के लिए शुभकामनाए व साधुवाद दिया ।

शुक्रवार, 26 जून 2020

Tehri News : जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल निरीक्षण करने पहुंचे जिला शय रोग निवारण केंद्र ,पढे पूरी खबर।।web news।।



जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नरेंद्रनगर के जिला शय रोग निवारण केंद्र का निरीक्षण किया

नई टिहरी।।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नरेंद्रनगर पहुंचकर जिला शय रोग निवारण केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के पास स्वास्थ सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कक्षो हेतु उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया वही चिकित्सालय के पास खड़े जर्जर वाहनों, पुराने टायरों को नीलाम करने/चिकित्सालय परिसर से हटाने के निर्देश दिए हैं। ताकि बरसात के मौसम में डेंगू को फैलने से रोक जा सके। इसके अलावा चिकित्सालय के आसपास प्रत्येक 2 दिन में फॉगिंग करवाने,आसपास जमी झाड़ियों को कटवाने पुराने पड़े टायर टायरों को हटवाने के अलावा साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने श्री देव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के चार वर्ष से अधूरे पड़े आवासीय परिसर का भी निरीक्षण निरीक्षण किया। आवासीय परिसर के निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने की बात कही। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय के पहुंच मार्ग पर पैच वर्क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के साथभी एसडीएच के बाहर प्रांगण में फ्लू ओपीडी हेतु अस्थाई टीन शेड कक्ष के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सीएमएस एसडीएच अनिल नेगी, डिप्टी सीएमओ एस पी सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद आरिफ खान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नरेंद्र नगर डीपी भट्ट आदि 

वर्चुअल धरना : कलाकारों के सम्मान में , कलाकार आये मैदान में , वर्चुअल धरने की विशेष रिपोर्ट।।web news।।



कला जगत के प्रमुख हस्ताक्षर व उफतारा के संस्थापक महासचिव कान्ता प्रसाद कलाकारों के सम्मान के लिये धरना देते हुए

प्रदेश के कलाकारो ने वर्चुअल धरने से पहुचाई सरकार तक अपनी आवाज

कलाकार वही जो अपनी बात रोचक व समय के अनुसार नये अंदाज में रखे, वही हुआ सरकार द्वारा सिर्फ एक बार के लिए मात्र ₹ 1000/- की सहायता की बात करना कलाकारों ने सम्मना से जोड़ी और जोड़े भी क्यों न हमेशा संस्कृति के लिए काम करने वाले आज की परिस्थितियों में जब पूरा विश्व कोरोना के प्रकोप से प्रभावित है आर्थिक संकट की स्थिति बनी है रोजगार साधन घट रहे है इस समय कला जगत के लोगों को भी इस समस्या से गुज़रना पड़ रहा है और सरकार द्वारा 1000 की आर्थिक सहायता करना एक प्रकार से सम्मना जनक राशि नही कही जा सकती । इस बात से आक्रोश में आकर कलाकारों ने वर्चुअल धरने का फ़ैसला लिया जिसमें प्रदेशभर के कलाकारों ने प्रतिभाग किया पढिए विशेष रिपोर्ट


UFTRA ने दिया लोक कलाकारो को समर्थन

कला एवं सस्कृति के लिए हमेशा संघर्षरत UFTRA वर्तमान समय कोरोना संक्रमण के दौर में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोक कलाकारों एवं कला जगत के अन्य विधाओं के कलाकारों के हितों में UFTRA हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहते हुए प्रदेश व्यापी धरने को समर्थन करते हुए सभी पदाधिकारी , सदस्य एवं संगठन से जुड़े कलाकारों एवं संस्कृति प्रेमी वर्चुअल धरने में शामिल हुये।

UFTRA के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी अपने घर में धरना देते हुए


चम्बा में लोक कलाकारों ने घर पर रहकर दिया धरना

कोरोना काल में घर बैठने को मजबूर लोक कलाकारों ने प्रदेश सरकार की ओर से कलाकारों को महज एक हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा को बहुत कम बताते हुए नाराजगी प्रकट की है। विरोध स्वरूप नाराज कलाकारों ने अपने-अपने घरों में ही धरना दिया। लोक कला व संस्कृति संरक्षण के संवाहक कलाकारों ने उफतारा कलाकार संगठन के बैनर तले चम्बा में भी अपने-अपने घरों में सरकार की लोक कलाकारों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया और नीतियों के खिलाफ धरना दिया। घर पर धरना देने वालों में लोक कलाकार पदम गुसाईं रवि गुसाईं, धनराज, विकास चमोली, सुमित, अरुण फरासी, रेनू बाला, , उत्तम दास, रामदास आदि शामिल रहे।


कुमाऊँ लोककलाकार महासंगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

आज कुमाऊँ लोक कलाकार महासंगठन के बैनर तले लॉक डाउन मैं लोककलाकारों के लिए घोषित बजट को बढाने को लेकर उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को ज्ञापन भेजा।

उपजिला अधिकारी रामनगर को संस्था से जुड़े सदस्य ज्ञापन देते हुए

सयुक्त संर्घष मंच हिमालय कलाकार कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को उपजिला अधिसकारी थराली के माध्यम से ज्ञापन दिया

संघर्ष कलाकारों के सम्मान का ,सरकार कलाकारों को उचित सम्मान दे सम्मान के साथ ,आज उत्तराखंड के लोक कलाकारों के सयुक्त संर्घष मंच हिमालय कलाकार कल्याण समिति के सचिव प्रेम चन्द्र देवराडी ने कलाकारों के पक्ष मे अहम मंगो को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड को उपजिला अधिकारी थराली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ।

उपजिला अधिकारी थराली को संस्था से जुड़े सदस्य ज्ञापन देते  हुए

कलाकारों , संस्कृति कर्मियों की प्रतिक्रियाऐं

संघर्ष सम्मान का ,उत्तराखण्ड के समस्त लोक कलाकारों , फिल्म कलाकार,नाट्य कलाकार, गायक, संगीतकार,संगतकर्ता छायाँकार,लेखक, निर्देशक,निर्माता, अन्य सभी साथी, आप सभी आयोजको, कला प्रेमियों, प्रसंशकों, मित्रों , सांस्कृतिक दलों, संगठनों, का ईस मुहीम में अपना महान योगदान दे कलाकार हित में सशक्त कदम उठाने पर दिली आभार उत्तराखंड के 13 जनपदों से आप सभी के सामुहिक सहयोग से लोक कलाकारों की मुहीम एक आवाज हो ,एक रूप हो सरकार तक विनम्रता की अद्भुत शक्ति के साथ पहुँच चुकि है -गिरीश सनवाल पहाड़ी लोक कलाकार



उत्तराखंड के लोककलाकार संस्कृति के संवाहक हैं अपने प्रदेश की संस्कृति सभ्यता, बोली-भाषा और वेष-भूषा को देश विदेश में प्रचारित प्रसारित करते हैं, उनका कोई अन्य व्यावसाय नहीं है वे केवल और केवल अपने कार्यक्रमों से अपनी आजीविका चलाते थे लेकिन पिछले लंबे समय से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वे सभी अपने घर पर हैं क्योंकि सभी प्रकार के आयोजन बंद हैं ऐसे में उनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है और अपने दैनिक आजीविका के संसाधनों को जुटाने के लिए निःसंदेह व्यथित हैं ऐसे में सरकार द्वारा सिर्फ एक बार के लिए मात्र ₹ 1000/- की सहायता की बात करना कलाकारों का मजाक बनाना है प्रदेश की संस्कृति का मजाक बनाना है उत्तराखंड फिल्म टेलिविज़न एवं रेडियो एसोसिएशन (#उफतारा) इसका विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि इस पर पुनर्विचार कर पुनः एक सम्मानित धनराशि देने की घोषणा करे, ऐसे में उफतारा लोककलाकारों के इस आंदोलन में उनके साथ थी, है और सदैव रहेगी। #जय #उफतारा#जय #उत्तराखंड - बृजेश भट्ट, लोककलाकार/संस्कृति कर्मी/ कोषाध्यक्ष, उफतारा 


जी हाँ कलाकारों का अपमान हमेशा से ही होता चला आ रहा है ऐसे में उत्तराखंड सरकार द्वारा सोचनीय विषय जागो जागो जागो संघर्ष कलाकारों का... ना झुकेंगे ना अपमान सहेंगे  कलाकार एकता जिंदाबाद. - कुलदीप  कपर्वान, गायक





वर्चुअल धरने की फ़ोटो

1



2

3

4


5


6


7







गुरुवार, 25 जून 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2642 मामले, जाने आपके जिले में कितने अभी तक कितने केस आए ।।web news।।


आज 2.50 बजे की रिपोर्ट में 20 नये कोरोना के केस आये

651 कोरोना केस के साथ देहरादून सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला जिला ।

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 20 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2642 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-163
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-68
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 67
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-51
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 651
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-305
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-383
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-140
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-62
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-410
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 215 
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-62

Corona update: क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में 4000 बेड तक का कोविड केयर सेंटर बनाने की क्षमता-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पढे पूरी खबर।।web news।।


मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस कोविड सेंटर में कोविड- 19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। अभी इस सेंटर में 750 बैड की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इस सेंटर की क्षमता को बढ़ाकर चार हजार बैड तक की जा सकती है। कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी। दिन में तीन टाइम के भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी गई है। आयुष विभाग द्वारा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा भी उपलब्ध कराया गया है।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बनाये गये इस सेंटर में लोगों को ठहरने के लिए चार फ्लोर में व्यवस्था की गई है। इसमें 38 वार्ड एवं 750 बैड की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में मेडिकल सुविधाओं के साथ ही,योगा एवं मेडिटेशन की व्यवस्था की गई है। सुबह के समय एक्सपर्ट द्वारा आॅनलाईन योगा एवं मेडिटेशन की क्लास दी जायेगी। इसके लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में सैनेटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कोविड के मानकों के हिसाब से अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। फैमली वार्ड अलग से बनाये गये हैं। सेंटर में मनोरंजन की अनेक सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं।

क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में 4000 बेड तक का कोविड केयर सेंटर बनाने की क्षमता अभी 750 बेड का बनाया जा रहा है आवश्यता पड़ने पर विस्तार किया जायेगा। हमे कोविड-19 से लम्बी लड़ाई लड़नी है। राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। आम-जन का सहयोग भी बहुत जरूरी है। मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोना आदि बातों को हमें अपनी नियमित जीवनचर्या में लाना है - त्रिवेंद्र सिंह रावत ,मुख्यमंत्री

इस अवसर पर उपस्थित रहे 


पर्यावरणविद् डाॅ.अनिल प्रकाश जोशी, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डीजीपी लाॅ एण्ड आॅर्डर अशोक कुमार, आईजी मेला संजय गुंज्याल, कमांडेंट एसडीआरएफ तृप्ति भट्ट,सीएमओ देहरादून डाॅ. वी.सी. रमोला, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल आदि

विस्तार : अभिभावक संघ NAPSR का विस्तार का क्रम जारी , गीता शर्मा प्रदेश अध्यक्ष चुनी गई, ।।web news।।


स्कूलों की मनमानियों पर नकेल कसने के लिए NAPSR कर रही है विस्तार

नैशनल एससोसिएशन फॉर पैरेन्ट्स एंड स्टूडेन्ट्स राइट्स ( NAPSR ) ने के नेहरु कोलोनी स्थित राष्ट्रीय कार्यालय मे वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नयी प्रदेश महानगर देहरादून कमेटी एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा भी की गई देहरादून जिले के स्कूलों की मनमानियों को देखते हुए जहाँ पर अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल अपनी मनमानियों को अन्जाम देता आ रहा है और सरकार था हाई कोर्ट के निर्देशों का भी स्कूल पालन नही कर रहा है । और शिक्षा विभाग व जिलाधिकारी महोदय से शिकायत के बावजूद कोई निष्कर्ष न निकलने के कारण सभी अभिभावकों को एकजुट होना पड़ेगा ।

NAPSR का विस्तार महानगर देहरादून और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव, 

◆महानगर अध्यक्ष पद पर नवदीप गर्ग
◆महानगर उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार गोयल एवं सरदार गुरजिंदर सिंह आनन्द ।
◆ महानगर महासचिव पद पर दीपक मलिक
◆ महानगर सचिव पद पर सर्वेश। साहनी
◆महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) किरण बिष्ट नेगी
◆महानगर सचिव (महिला प्रकोष्ठ) अफसाना सुल्तान
◆महानगर कोषाध्यक्षपद पर पूजा गर्ग को चुना गया वहीं
◆उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) एडवोकेट गीता शर्मा

बैठक में उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारी

आरिफ खान, सुदेश उनियाल ,धर्मेन्द्र ठाकुर, मिडियाप्रभारी सोमपाल सिंह, कविता खान, बीना शर्मा , सीमा नरुला आदि

बुधवार, 24 जून 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2568 मामले, जाने आपके जिले में कितने अभी तक कितने केस आए ।।web news।।


राहत आज 33 नये कोरोना के केस आये

622 कोरोना केस के साथ देहरादून सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला जिला ।

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 33 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2568पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-163
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-63
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 67
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-50
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 642
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-298
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-376
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-138
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-62
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-399
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 184
 उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-62

Pithoragarh News : जिलाधिकरी का गांव भ्रमण, विकास कार्यों के निरीक्षण, पढे विस्तृत रिपोर्ट।।web news।।


जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगडण्डे का चौदास एवं दारमा घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कार्यक्रम

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगडण्डे द्वारा तहसील धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र के चौदास एवं दारमा घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही विभिन्न ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की भी समस्याऐं सुनी इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मुहैय्या कराते हुए पात्र ब्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में सड़क एवं मार्ग निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्यान्न वितरण, पेयजल ब्यवस्था,पर्यटन सुविधाओं, विद्युत ब्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली गई।

जिलाधिकरी द्वारा विकास एवं निर्माण कार्यो का अवलोकल किया गया

जिलाधिकारी द्वारा सोबला-सेला- तिदांग मोटर मार्ग जिसका निर्माण कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है,जिसकी कुल लम्बाई 40 किलोमीटर है,का स्थलीय निरीक्षण किया गया, कार्यदाई संस्था द्वारा कुल 40 किलोमीटर मार्ग कटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कार्य संतोषजनक किया गया है। जिसमें से 25 किलोमीटर मार्ग में सोलिंग का कार्य पूर्ण करने के साथ ही कुल 7 मोटर पुलों में से 6 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है।शेष एक मोटर पुल जो सोबला में निर्मित होना है, अधिशासी अभियंता केद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया कि अक्टूबर मांह तक उक्त पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को अवगत कराया कि उक्त पुल के शीघ्र निर्माण हेतु प्रशासन से जो भी आवश्यकता होगी उन्हें त्वरित उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को उक्त मार्ग में डामरीकरण के कार्य भी कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा सड़क में ही डामरीकरण में तेजी लाने के निर्देश

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तवाघाट से नारायण आश्रम तक निर्माणाधीन कुल 27 किलोमीटर सड़क का निरीक्षक करते हुए वर्तमान तक मात्र 7 किलोमीटर सड़क में ही डामरीकरण किए जाने पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए ठेकेदार को नोटिस देते हुए सितम्बर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्कोट को दिए। 14 किलोमीटर लंबाई की तवाघाट से थानिधार मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग को प्रथम चरण के कार्य वर्ष के अंतिम मांह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 6.5 किलोमीटर लंबाई की पांगू-जी आई सी से रिमझिम बैंकू मोटर मार्ग में प्रथम चरण का कार्य 95 प्रतिशत पाया गया।अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत रूंग-सिरखा मोटर मार्ग के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई उक्त सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता द्वारा

समरेखण की कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई, जिसे जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी धारचूला को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नारायण आश्रम में निर्मित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण किया गया,जिसमें निर्माण कार्य पर प्रशन्नता ब्यक्त करते हुए शीघ्र ही पेयजल, विद्युत संयोजन भी करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने आश्रम के निकट बनाए जा रहे हैलीपैड का भी निरीक्षण किया गया।उन्होंने पस्ती-जयकोट मोटर मार्ग वन भूमि हस्तांतरण की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी का दारमा घाटी के गांवों के भ्रमण विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

दारमा घाटी के विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान उरेडा द्वारा क्षेत्र में तीन स्थानों सेला,नागलिंग एवं दुग्तू में निर्माणाधीन लघु जल विद्युत परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया, जिनमें सिविल कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित वरिष्ठ परियोजना अधिकारी को तत्काल उपकरण स्थापित कर योजना को संचालित कर ग्रामीणों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सभा गो, सेला,धारपांगू,ज्योति पांगू,कुरीला,दुग्तू, सौंन,आदि गांवों की पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। धारपांगू एवं कुरीला पेयजल योजना जिसमें सामग्री मौके पर उपलब्ध होने पर भी निर्माण कार्य अभी अभी तक प्रारम्भ न होने पर जिलाधिकारी ने विभाग को चेतावनी देते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 लाख रुपये से निर्मित दुग्तू-सौंन पेयजल योजनान्तर्गत ग्रामीणों को संयोजन न दिए जाने पर खंड विकास अधिकारी धारचूला को शीघ्र जांच कर सभी परिवारों को पेयजल संयोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उस कार्य हेतु उन्हें धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पांगू एवं दुग्तू में स्थित खाद्यान्न गोदामों का भी निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान दोनों गोदामों के माध्यम से सभी गांवों में जून मांह तक का खाद्यान्न वितरण कर दिया गया। सितंबर मांह तक का वितरण किया जा रहा है।
ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकरी

जिलाधिकारी की ग्रामीणों के साथ बैठक लोगो की समस्या सुनी

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न गांवों में बैठक कर ग्रामीणों की समस्या भी सुनी तथा ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि जो भी समस्याएं उनके द्वारा अवगत कराई गई है,संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय पर उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान दुग्तू सौंन में सौचालय निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने बी ए डी पी से इसी वर्ष निर्माण करने को कहा। ग्राम सेला में लिंक मार्ग एवं पैदल पुल निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। नागलिंग में खेल मैदान में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धारचूला को तत्काल जांच के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सेला,गो,ढकर में पुल निर्माण एवं पैदल मार्ग निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में चिकित्सक, फार्मासिस्ट व ए एन एम की तत्काल तैनाती के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।भ्रमण के दौरान दारमा घाटी में विभिन्न गांवों में क्षतिग्रस्त के एम वी एम के अतिथि ग्रहों का भी निरीक्षण करते हुए उक्त सम्बन्ध में शासन व कुमाऊं मंडल विकास निगम को सूचित करने के साथ ही ग्राम दुग्तू में क्षतिग्रस्त खाद्यान्न गोदाम भवन का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए।इस दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा आपदा से भवनों के क्षतिग्रस्त हो जाने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय पटवारी के माध्यम से शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। आपदा के मानक में पाए जाने पर धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों द्वारा भालुओं से खेती को नष्ट किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आस्वस्त कराया कि इसकी रोकथाम हेतु मनरेगा के माध्यम से गांवों की घेराबंदी की जाएगी।उस दौरान ग्राम मारछा, तिदांग एवं सीपू के ग्रामीणों द्वारा सड़क की मांग की गई।उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न आई टी बी पी कैम्पों में पेयजल की समस्या पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया कि कोविड-19 के अंतर्गत ग्राम सभा को जो धनराशि उपलब्ध कराई गई थी उसका शत प्रतिशत उपभोग कर दिया गया है।इसके अतिरिक्त क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने,ग्राम बालिंग में पंचायत घर का निर्माण किए जाने की मांग की गई।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी धारचूला, खण्ड विकास अधिकारी धारचूला, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा,अधिशासी अभियंता पेयजल निगम,जल संस्थान,लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण

मंगलवार, 23 जून 2020

Corona warrior : देहरादून जिले के आज के कोरोना वरियर्स सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और रोबिन प्रकाशभान , जाने क्या है पूरी खबर।।web news।।


लॉक डाउन अवधि मेंं  उत्कृष्ट  कार्यों के लिए कोरोना वरियर्स DM ऑफिस द्वारा घोषित ।।

लाॅकडाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज (23 जून 2020) के कोरोना वारियर्स-

सिविल सोसायटी से कोरोना वारियर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, दून उद्योग व्यापार मण्डल देहरादून को "लाॅकडाउन अवधि में जरूरतमंदो को भोजन पैकेट, खाद्य सामग्री, मास्क वितरित कर, जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान किया।" साथ ही स्वछता, सोशल डिस्टनसिंग , फेस कवर,फेस मास्क लगाने के बारे में बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया

शासकीय विभाग से कोरोना वारियर रोबिन प्रकाशभान

रोबिन प्रकाशभान पी.आर.डी स्वंयसेवक
"क्वारेंटीन सेन्टर पर दिये गये सुरक्षा/निगरानी के दायित्वों का कुशल निर्वहन कर रहे हैं।"



Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2505 मामले, जाने आपके जिले में कितने अभी तक कितने केस आए ।।web news।।



आज 103 नये कोरोना के केस आये

622 कोरोना केस के साथ देहरादून सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला जिला ।

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर जारी है , आज 103 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2505 पहुंची गयी है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए अभी अभी के हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-160
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-63
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-49
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 622
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-297
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-374
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-129
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-60
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-389
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 178
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-57

खुशखबरी : पतंजलि आज लॉन्च करेगी कोरोना की दवा , जाने कोरोनिल के बारे में ।।web news।।

खुशखबरी : पतंजलि आज लॉन्च करेगी कोरोना की दवा , जाने कोरोनिल के बारे में ।।web news।।



कोरोना की आयुर्वेदिक औषधि कोरोनिल आज हरिद्वार में बाबा रामदेव करेंगे लॉन्च ।

कोरोना काल की नकारात्मक खबरों के बीच एक अच्छी खबर है कि आज हरिद्वार में बाबा रामदेव कोरोना की आयुर्वेदिक औषधि कोरोनिल लॉन्च करेंगे । इस दवा को आज दोपहर 1 बजे पतंजलि योगपीठ में लॉन्च किया जाएगा। दवा का नाम कोरोनिल रखा गया है ।

आचार्य बालकृष्ण ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट करके जानकारी दी कि यह कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस दवा को बाने के लिए पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट (हरिद्वार) और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जयपुर) ने मिलकर रीसर्च की है। वहीं, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्या फार्मेसी मिलकर इस दवा को बनाने का काम कर रही हैं।

 अबतक देश में कोरोना वायरस के 4 लाख 25 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिन में से 13,699 लोगों की मौत हुई है। कुल केसों में से 2लाख 37 हजार 196 लोग कोरोना बीमारी को मात दे चुके हैं, जबकि इस वक्त देश में 1 लाख 74 हजार 387 एक्टिव केस है।


सोमवार, 22 जून 2020

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2401 मामले, जाने आपके जिले में कितने केस आए ।।web news।।0


आज 57 नये कोरोना के केस आये

607 कोरोना केस के साथ देहरादून सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला जिला ।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-149
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-59
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 63
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 607
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-288
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-368
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-109
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-60
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-377
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 152 उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-57

Uttrakhand Breaking : त्रिवेंद्र सरकार ने गांवों के चहुँमुखी विकास लिए 238.38 करोड़ ट्रांसफर किए, पढ़ें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत को कितना कितना अनुदान मिला, ।। web news ।।



त्रिवेंद्र सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों को 238.38 करोड़ हस्तांतरण किये


आज सचिवालय परिसर में पी. एफ. एम. एस. के माध्यम से समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों को 15 वें वित्त आयोग (केंद्रीय वित्त Untied Fund) तथा चतुर्थ राज्य वित्त की कुल अनुदान धनराशि ₹238.38 करोड़ को एक साथ डिजिटल हस्तांतरण किया गया।

पंचायतों में अधिक से अधिक विकास हो इसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है, पंचायती संस्थाओं को सीधा पैसा पहुंचाने से विकास की गति तेजी से आगे बढ़ेगी और हमारे गांवों का चहुँमुखी विकास होगा-त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

पी.एफ.एम.एस.के माध्यम से समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत 15वां वित्त आयोग की ,अनुदान धनराशि (करोड़ में)


◆ग्राम पंचायत -107.62 (Untied Fund),37.97 राज्य वित्त आयोग
◆क्षेत्र पंचायत -14.35(Untied Fund),28.43राज्य वित्त आयोग
◆जिला पंचायत 21.52 (Untied Fund), 28.43 राज्य वित्त आयोग
◆ कुल अनुदान धनराशि 238.38 करोड़दो (सौ अड़तीस करोड़ अड़तीस लाख रूपये)
◆15वां वित्त आयोग (केन्द्रीय वित्त Untied Fund), चतुर्थ राज्य वित्त की अनुदान राशि का एक साथ डिजिटल हस्तांतरण किया गया

Latest news : भारत चीनी मुद्दे में कूदे मनमोहन दी प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत , पढ़े पूरा बयान , ।। web news ।।



डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बयान

15-16 जून, 2020 को गलवान वैली, लद्दाख में भारत के बीस साहसी जवानों ने सर्वोच्च कुर्बानी दी। इन बहादुर सैनिकों ने साहस के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश के इन सपतों ने अपनी

अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा की। इस सर्वोच्च त्याग के लिए हम इन साहसी सैनिकों व उनके परिवारों के कृतज्ञ हैं। लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

आज हम इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। हमारी सरकार के निर्णय व सरकार द्वारा उठाए गए कदम तय करेंगे कि

भविष्य की पीढ़ियां हमारा आंकलन कैसे करें। जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधों पर कर्तव्य का गहन दायित्व है। हमारे प्रजातंत्र में यह दायित्व देश के प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री को अपने शब्दों व ऐलानों द्वारा देश की सुरक्षा एवं सामरिक व भूभागीय हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सावधान होना चाहिए।

चीन ने अप्रैल, 2020 से लेकर आज तक भारतीय सीमा में गलवान वैली एवं पांगोंग त्सो लेक में अनेकों बार जबरन घुसपैठ की है। हम न तो उनकी कमियों व दबाव के सामने झुकेंगे और न ही अपनी भूभागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार करेंगे। प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके षडयंत्रकारी रुख को बल नहीं देना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार के सभी अंग इस खतरे का सामना करने व स्थिति को और ज्यादा गंभीर होने से रोकने के लिए परस्पर सहमति से काम करें।

यही समय है जब पूरे राष्ट्र को एकजुट होना है तथा संगठित होकर इस दुस्साहस का जवाब देना है।

हम सरकार को आगाह करेंगे कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति तथा मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता। पिछलग्गू सहयोगियों द्वारा प्रचारित झूठ के मेंबर से सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता।

हम प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वो वक्त की चुनौतियों का सामना करें, और कर्नल बी. संतोष बाबू व हमारे सैनिकों की कुर्बानी की कसौटी पर खरा उतरें, जिन्होंने 'राष्ट्रीय सुरक्षा' व 'भूभागीय अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इससे कुछ भी कम जनादेश से ऐतिहासिक विश्वासघात होगा।

रविवार, 21 जून 2020

Live consrt : कुमाउँनी गायक विशन सिंह हरियाला केपीजी फिल्म्स के लाइव कॉन्सर्ट में देंगे प्रस्तुति, जाने कैसे सुने कुमाउँनी गीत, ।।web news ।।


कुमाउँनी गायक विशन सिंह हरियाला का केपीजी फिल्म्स के फेसबुक पेज पर पर लाइव कॉन्सर्ट

लॉक डाउन में गढवाली कुमाउँनी गानों के श्रोताओं के लिए केपीजी फिल्म्स अपने फेसबुक पेज पर लाइव कॉन्सर्ट आयोजित कर रहा है ।

अभी तक इनके लाइव कॉन्सर्ट हो चुके है

◆अमित खैर, गढवाली व हिंदी गायक,
◆दाजू गोरिया फेम दर्शन फर्सवाण, लोक गायक,
◆शालनी बहुगुणा, लोक गायिका,
◆मुकेश हटवाल, कवि , गायक , गीतकार
◆रिता स्याणी फेम विजय पंत, गायक
◆सौरभ मैठाणी, लोक गायक

आज 5 बजे केपीजी फिल्म्स के फेसबुक पेज पर एक लाइव कॉन्सर्ट में अपनी प्रस्तुति देंगे, कुमाउँनी गायक विशन सिंह हरियाला

लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ने के लिए केपीजी फिल्म्स के फेसबुक पेज पर जाए

Corona update : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2324 मामले, जाने आपके जिले में कितने अभी तक कितने केस आए ।।web news।।


आज 23 नये कोरोना के केस आये

604 कोरोना केस के साथ देहरादून सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला जिला ।

जिल्लेवार कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस-138
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस-59
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 60
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस-48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 604
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस-259
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस-366
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस-98
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस-59
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-376
उधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 137
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस-56